फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali's para player illuminated the name of Punjab in Bengaluru

मोहाली की पैरा खिलाड़ी ने बेंगलुरु में रोशन किया पंजाब का नाम

Sat, 25 Dec 2021 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mohali's para player illuminated the name of Punjab in Bengaluru
मोहाली। शहर की पैरा खिलाड़ी अनन्या ने 19-20 दिसंबर को बेंगलुरु में आयोजित तीसरी ओपन राष्ट्रीय पैरा खेल मुकाबले की शॉटपुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर मोहाली और पंजाब का नाम फिर से रोशन किया है। अनन्या ने 3 दिसंबर को बहरीन में आयोजित एशियन यूथ पैरा गेम्स की शॉटपुट स्पर्धा में भी सिल्वर मेडल जीतकर पंजाब और भारत का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन

वह आजकल पूर्व एनआईएस कोच सरदार स्वर्ण सिंह और मलकीत सिंह की निगरानी में एशियन पैरा गेम्स-2022 के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। अनन्या की माता मोनिका बंसल जो स्वयं एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं ओर पीसीडीए वेस्टर्न कमांड चंडीगढ़ में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया की बेंगलुरु में अनन्या ने अपने बहरीन के प्रदर्शन को सुधारते हुए गोल्ड मेडल जीता था। अनन्या आज तक राष्ट्रीय स्तर पर 25 से भी ज्यादा मेडल पंजाब के लिए जीत चुकी हैं। लेकिन पंजाब सरकार और खेल विभाग से आज तक कोई सम्मान नहीं मिला। दूसरी तरफ बेंगलुरु में हुए मुकाबले में हिस्सा लेने की फीस इतनी ज्यादा थी कि एक आम खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेने के लिए सोच भी नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed