{"_id":"5daf66288ebc3e01702d2ac9","slug":"mohali-s-daughter-became-mp-for-the-second-time-in-canada-mohali-news-pkl3546857131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली की बेटी कनाडा में लगातार दूसरी बार बनीं सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली की बेटी कनाडा में लगातार दूसरी बार बनीं सांसद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़/मोहाली। जिले की बेटी कमल खैहरा सात समुद्र पार कनाडा में हुए चुुनाव में जीतकर सांसद बनी है। उसने लिबरल पार्टी के टिकट पर लगातार दूसरे बार ब्रैम्पटन (पश्चिम) से चुनाव जीता है। इससे उनके मोहाली के पास स्थित गांव भागोमाजरा में खुशी का माहौल है। इलाके के लोग ने उसकी जीत पर जहां लड्डू बांटें। वहीं, लोगों का कहना था कि गांव की बेटी ने विदेश में अपने गांव के साथ देश का नाम रोशन किया जाएगा। इस मौके उसकी जीत पर लोगों ने गुरुद्वारा साहिब में अरदास तक की।
भागोमाजरा गांव के गुरुद्वारा साहिब के प्रधान बलबीर सिंह व पूर्व सरपंच दिलबाग सिंह ने बताया कि कमल खैहरा के परदादा मंसा सिंह के सात बेटे थे। कमल खैहरा के दादा बलबीर सिंह व पिता हरमिंदर सिंह लगभग साठ साल पहले गांव को छोड़कर दिल्ली चले गए थे जहां उन्होंने क्नॉट प्लेस में स्नोवाइट ड्राईक्लीन के नाम से काम शुरू किया जो आज भी उनके परिवार के लोग चला रहे हैं।कमल खैहरा के पिता हरमिंदर सिंह डीआरडीओ में काम कर चुके हैं। वहीं, परिवार ने चंडीगढ़ व शिमला में भी इसी नाम से ड्राईक्लीन की दुकानें खोलीं।
जमीन ठेके पर दी, सालों से बंद पड़ी है पुश्तैनी हवेली
कमल खैहरा के परिवार की पुश्तैनी जमीन अभी भी गांव में है जो उन्होंने ठेके पर दे रखी है। इसके अलावा इनके परदादा मंसा सिंह द्वारा बनाई गई हवेली सालों से बंद पड़ी है जिसमें अब कोई नहीं रहता है। गांव के निवासी कर्मजीत सिंह सोनी, खुशिया खान, अमनप्रीत सिंह ने बताया कि कमल खैहरा को दोबारा सांसद चुने जाने पर बुधवार को गांव में लड्डू बांट कर खुशी मनाई जाएगी।
विज्ञापन
गांव के गुरुद्वारा साहिब को दान में दी थी जमीन
कमल खैहरा के भाई कनाडा में एयरफोर्स में तैनात है। उनकी माता गुरशरन कौर संधू टीचर है। सुखदेव सिंह निवासी भागोमाजरा ने बताया कि कमल खैहरा के पिता मंसा राम ने गांव के गुरुद्वारा साहिब के लिए भी जमीन दान दी थी। खरड़ के विधायक कंवर संधू ने भी उसकी जीत पर खुशी जताई है। वर्ष दिसंबर में कमल खैहरा मोहाली आई थी। इस दौरान उन्होंने अपने गांव का दौरा किया था। इस दौरान वह अपनी हवेली में गई थी। वहीं गांव के गुरुद्वारा साहिब में जाकर माथा टेका था।
कनाडा में सबसे युवा सांसद बनने का रिकॉर्ड कायम किया
कमल खैहरा 30 साल में कनाडा में नर्स बन गई थी। उसने अपना पहला इलेक्शन 26 साल की उम्र में जीता थी। वहीं, कनाडा की सबसे कम उम्र में चुनाव जीतने वाली महिला सांसद बनी थी।
विधायक ने दी जीत की बधाई
खरड़ के एमएलए कंवर संधू ने बताया कि गत वर्ष दिंसबर में खैहरा मोहाली में आई थी। इस दौरान अपने चुनाव को लेकर उन्होंने चर्चा की थी। वह चुनाव जीतने को लेकर पूरी तरह से आश्वत थी। उन्होंने उसकी जीत के लिए बधाई दी।