फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   mohali, rainy water, withdrawal, pupile faced problam

शहर में बरसाती पानी की कैसे होगी निकासी

Wed, 01 Jun 2016 10:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Wed, 01 Jun 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
mohali, rainy water, withdrawal, pupile faced problam
पानी। - फोटो : demo pic
मानसून आने में भले एक महीना शेष है, लेकिन अभी तक रोड गलियों की सफाई का काम पूरा नहीं हो पाया है। दूसरी तरफ जिन इलाकों में पिछले वर्ष बरसाती पानी भर गया था, वहां पानी निकासी के अभी तक उचित प्रबंध नहीं किए गए हैं। हालांकि, नगर निगम ने बरसाती पानी निकालने के लिए लाखों रुपये खर्च करके स्टडी करवाई, लेकिन वह भी फाइलों से आगे नहीं बढ़ पाई। इस कारण लोगों को इस बार फिर बारिश का पानी घरों में भरने का डर सताने लगा है। वहीं, अधिकारी इस संबंध में अपने ही तर्क दे रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या हर साल पैदा होती है। सबसे ज्यादा समस्या फेज-4, 5, 3बी2, 7, सोहाना और कुंभड़ा में पैदा होती है। पिछले वर्ष भी इन इलाकों में बारिश के पानी ने खूब तबाही मचाई थी। इसके बाद तत्कालीन डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने रात में ही पूरे शहर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। साथ ही दूसरे दिन अधिकारियों के साथ मीटिंग करके पूरे शहर का सर्वे करवाने का आदेश दिया था। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर जलभराव से निपटने की योजना बनाई गई थी। पूरे शहर में पैक की टीम से सर्वेे करवाया गया था। पैक की टीम ने जलभराव से निपटने के लिए कई सुझाव दिए थे। इस बीच मेयर शहर से बाहर चले गए थे। इस कारण इस संबंध में प्रस्ताव निगम की मीटिंग में नहीं लाया जा सका था। वहीं, जानकारों की माने तो नगर निगम की मीटिंग हो भी जाती है तो भी यह काम पूरा नहीं हो पाता। फेज-4 निवासी अभिषेक ने बताया कि नगर निगम को पिछले साल हुए नुकसान से सबक लेनी चाहिए। अगर ऐसे ही हालात रहे तो इस साल भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन


गंदगी से भरे थे पाइप
कुछ दिन पहले नगर निगम के कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता ने फेज-5 के रिहायशी इलाके का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने रोड गलियों की चेकिंग की थी। रोड गलियां मिट्टी से भरी मिलीं थीं। इस पर उन्होंने अधिकारियों की मौके पर ही क्लास लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय समय से पहले पूरा होगा सफाई का काम : निगम कमिश्नर
नगर निगम के कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता ने बताया कि नगर निगम और गमाडा शहर में पानी निकासी को लेकर गंभीर है। उन्होंने दावा किया कि 80 प्रतिशत रोड गलियों की सफाई की जा चुकी है। 20 प्रतिशत काम तय समय से पहले पूरा कर लिए जाएगा।

सफाई की डेड लाइन 30 जून
जानकारी के अनुसार, मानसून से पहले 30 जून तक शहर की रोड गलियों की सफाई का काम पूरा करने का समय तय किया गया है। इस काम पर गमाडा और नगर निगम करीब 28 लाख रुपये खर्च करेगा।


हाउस की मीटिंग पर टिकीं उम्मीदें
मेयर विदेश में हैं। हाउस की मीटिंग में मंजूरी मिलने के बाद ही पैक टीम के सुझावों पर अमल किया जाएगा। मेयर के विदेश दौरे से आने के बाद इस दिशा में कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed