फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Police's war against Corona commenced with people

लोगों के साथ मिलकर मोहाली पुलिस की कोरोना के खिलाफ जंग शुरू

Mon, 30 Mar 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mohali Police's war against Corona commenced with people
मोहाली। कोरोना वायरस के खिलाफ मोहाली जिले की पुलिस अब सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक जंग लड़ रही है। एक तरफ जहां पुलिस उनके इलाके में जाकर लोगों को घरों में रुकने के लिए मजबूर कर रही है। वहीं, पलिस टीमें सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर चलाए जा रहे भ्रामक वीडियो पर नजर रख रही है। जरूरतमंद लोगों को खाने से लेकर अन्य जरूरी चीजे भी मुहैया करवा रही है। इतना ही नहीं अब पुलिस ने हर थाने के एसएचओ से लेकर मुलाजिमों के पुलिस स्पेशल वीडियो बनाकर इलाके के सोशल मीडिया ग्रुपों में प्रसारित करवाए हैं, जिससे लोग इस जानलेवा बीमारी के खतरे को समझें। इस प्रयास को काफी हद तक सफलता भी मिली है। वीडियो में एसएसपी से लेकर थाने के एसएचओ तक के बनाए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि यह मैसेज लोगों पर गहरी छाप छोड़ेंगे। वहीं, लोग घरों में रुकेंगे।
इस बारे में रिटायर्ड कर्नल बदलेव सिंह चौहान ने बताया जो चीज हम एक बार देख लेते हैं। वह हमारे दिमाग में काफी गहरा असर छोड़ती है। मोहाली पुलिस की यह 2 मिनट कुछ सेकेंड की वीडियो लोगों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन

कोरोना से लड़ना होगा मिलकर
मैं लोगों से अपील करता हू कि जो कोरोना वायरस के चलते देश में समस्या आई है। इसका हम सबको मिलकर हल निकालना है। सरकार के आदेशों का सभी पालन करें। यह हमारी ड्यूटी भी बनती है, तभी बीमारी से मुकाबला किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी मोहाली
घर पर रहो, सुरक्षित रहो
मैं सारी जनता से अपील करता हूं कि पुलिस आपकी सेवा में तत्पर हैै। आप घर पर रहकर पुलिस की मदद कर सकते हो। हम सब मिलकर इस महामारी को हरा सकते हैं। अपने घर रहो, सुरक्षित रहो।
- अमरोज सिंह, डीएसपी एयरपोर्ट
जिंदगी एक बार ही मिलती है
जिंदगी एक बार मिलती है। अपनी और अपने परिवार की जिंदगी की रक्षा करो। घर पर रहो और सुरक्षित रहो। यही मेरी शहर के लोगें से विनती है। उम्मीद है कि लोग उम्मीदों पर पूरा खरा उतरेंगे।
- मनफूल सिंह, इंस्पेक्टर, थाना फेज-1
कोरोना परमाणु बम से भी ज्यादा खतरनाक
मेरी आपसे अपील है कि कोरोना महामारी की वजह से जिस बुरे दौरा से दुनिया गुजर रही है। कोरोना वायरस परमाणु बम से कई ज्यादा अधिक खतरनाक है। मेरी आपसे हाथ जोड़कर विनती है कि अपने घरों से नहीं निकलें। क्योंकि घर से बाहर निकलते ही जीवन खतरे में पड़ सकता है।
- राजेश चौधरी, एसएचओ थाना फेज-8, मोहाली
घरों में रहकर ही रूकेगी महामारी
कोरोना वायरस काफी खतरनाक है। ऐसे में हम सबको मिलकर इसे फैलने से रोकना है। यह तभी संभव हो पाएगा जब हम सभी अपने घरों में रुकेंगे। ऐसे में मेरी अपील है कि सब अपने घरों में ही रुकें।

- सिमरन, सब इंस्पेक्टर थाना फेज-11
मन में ठानोंगे तो ही रूकेगी महामारी
अगर इस बीमारी से दुनिया को बचाना है तो लोगों को घरों में रुकना होगा। आप मन में ठान लोगे तो ही इस महामारी से बचा जा सकता है। आपसे विनती है कि बहुत ही जरूरी होने पर घर से निकलें, वरना घरों में रहकर अपनी और लोगों की जान बचाएं। - राजीव कुमार, एसएचओ इंस्पेक्टर थाना मटौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed