फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali police on alert ahead of New Year; bomb squad conducts mock drill at Bestech Mall

Mohali News: नए साल से पहले मोहाली पुलिस अलर्ट, बेसटेक मॉल में बम स्क्वॉयड की मॉक ड्रिल

Mon, 29 Dec 2025 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Mohali police on alert ahead of New Year; bomb squad conducts mock drill at Bestech Mall
मोहाली। नए साल के जश्न से पहले सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए मोहाली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। इसी कड़ी में रविवार को बेसटेक मॉल में पंजाब पुलिस की बम स्क्वॉयड टीमों ने पहुंचकर मॉक ड्रिल के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मॉल के चप्पे-चप्पे की गहनता से जांच की गई, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके। सीनियर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों को परखना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इससे पहले दिन के समय मोहाली रेलवे स्टेशन सहित शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर दो कारों को जब्त किया, जबकि 12 वाहनों के ट्रैफिक चालान काटे गए। इसके अलावा सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 128 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नए साल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी को भी नियम तोड़ने या शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed