{"_id":"673aaee3975ac9178308b80d","slug":"mohali-police-not-on-round-in-night-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागते रहो…: क्योंकि मोहाली पुलिस गेट बंद कर सो रही है, देर रात वीरान सड़कों पर नहीं दिखते पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागते रहो…: क्योंकि मोहाली पुलिस गेट बंद कर सो रही है, देर रात वीरान सड़कों पर नहीं दिखते पुलिसकर्मी
Mon, 18 Nov 2024 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
मनीष शर्मा, अमर उजाला, मोहाली
मनीष शर्मा, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:33 PM IST
सार
मोहाली में देर रात करीब 17 किलोमीटर तक एक भी पुलिसकर्मी पड़ताल करते नहीं मिला। यह हालात तब हैं, जब पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बीते दिनों दावा किया था कि चोरी-स्नैचिंग की बढ़ती वारदात पर काबू पाने के लिए सड़कों पर पुलिस तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
मोहाली में देर रात नहीं दिखती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुरक्षित रहना चाहते हैं तो जागते रहो… क्योंकि पुलिस गेट बंद कर सो रही है। यह मोहाली पुलिस पर सटीक बैठती है। शहर में रोज चोरी की एक और स्नैचिंक की दो दिन में वारदात हो रही है। इसके बावजूद पुलिस सड़कों पर निकलने के बजाय थानों में आराम कर रही है। अमर उजाला रिपोर्टर ने शनिवार-रविवार रात मोहाली के एंट्री पॉइंट से होते हुए बेस्टेक मॉल, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर से लेकर खरड़ बस स्टैंड तक पड़ताल की।
बावा वाइट हाउस लाइटें
शनिवार-रविवार मध्यरात्रि 3:07 बजे जब यहां पहुंचे तो वाहन रेड लाइट क्रॉस कर रहे थे। यह वहीं पॉइंट है, जहां करीब चार माह पहले जम्मू के एक गैंगस्टर की तीन अन्य बदमाशों ने माल से बाहर निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी।
आयशर लाइट पॉइंट, रात 3:12 बजे
जब आयशर लाइट पॉइंट पहुंचे तो यहां भी चौक वीरान था। शोर था तो बस तेज रफ्तार वाहनों का। यहां पंजाब का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर भी है, जहां सुरक्षा के लिए भवन के मुख्य गेट के अंदर की ओर सुरक्षाकर्मी तैनात थे, लेकिन यहां भी कोई पुलिसकर्मी नहीं था। बता दें कि इस टी-पॉइंट पर अक्सर वाहन आपस में टकराते रहते हैं।
विज्ञापन
आईएसबी लाइट पॉइंट
आईएसबी लाइट पर रात 3:14 बजे वाहन तेज रफ्तार से गुजर रहे थे। इन्हें यहां रोकने वाला कोई नहीं था। एक निजी बस सवारियों को उतार-चढ़ा रही थी।
सीपी-67 लाइट पॉइंट, 3:17 बजे
सीपी-67 लाइट पॉइंट के चौक पर 73 सेंकेंड की लाल बत्ती के दौरान दूसरी ओर से करीब 38 वाहन तेज रफ्तार से गुजरे, जिन्होंने यहां रुकना मुनासिब नहीं समझा। कोई पुलिसकर्मी होता तो इन वाहन चालकों को लाल बत्ती क्रॉस करने की शायद हिम्मत न होती।
क्वार्क सिटी लाइट पॉइंट, रात 3:29 बजे
क्वार्क सिटी लाइट पॉइंट पर पाया कि एक एसयूवी कार डिवाइटर से टकरा गई है। उसका ड्राइवर गाड़ी से बाहर खड़ा था और हाथ पर पट्टी बांधते हुए बहते खून को रोकने का प्रयास कर रहा था। बातचीत करने पर ड्राइवर काला सिंह ने बताया कि करीब 12:30 अनियंत्रित स्कॉर्पियो चालक ने लाइट जंप करते हुए उसे टक्कर मारी और हादसे के बाद मौके से रॉन्ग साइड से ही कार दौड़ाते हुए फरार हो गया। ड्राइवर ने बताया कि तीन बार कॉल करने के करीब 40 मिनट बाद पुलिस की गाड़ी पहुंची और जानकारी नोट करके चली गई।
गोपाल जंक्शन, रात 3:40 बजे
चीमा बायलर, टीडीआई सिटी बल्लोमाजरा लाइट पॉइंट पार करते हुए गोपाल जंक्शन पर पहुंचे तो पुलिस नदारद ही दिखी। यह चौक सनी एनक्लेव और एयरपोर्ट रोड को जोड़ता है। वहीं चंडीगढ़ और खरड़ मार्ग भी इसी चौक से जाता है। इन रास्तों से कई बार पुलिस बदमाशों और गैंगस्टरों को पीछा करते हुए गुजरी है लेकिन यहां भी पुलिस की कोई टीम तैनात नहीं थी।
सिटी थाना खरड़ रात 3:50 बजे
रात के समय खरड़ सिटी थाने से 400 मीटर की दूरी पर अवैध तरीके से लोगों को शराब परोसी जा रही थी, उस समय थाने की टीम गेट बंद कर अंदर आराम कर रही थी। गेट के आसपास अंधेरा छाया हुआ था और थाने का गेट बंद था।