फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali players will show their strength in Khedaan Watan Punjab Diyan Season 3

Mohali News: खेडां वतन पंजाब दीयां सीजन-3 में मोहाली के खिलाड़ी दिखाएंगे का दमखम

Mon, 02 Sep 2024 06:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Mohali players will show their strength in Khedaan Watan Punjab Diyan Season 3
मोहाली। अब खेडां वतन पंजाब दीयां के सीजन-3 में मोहाली जिले के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। जिले में यह आयोजन मोहाली, कुराली, डेराबस्सी, खरड़ में आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि इन प्रतियोगिताओं में अंडर-14 से लेकर 70 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के लोग तक भाग ले सकते हैं। इन प्रतियोगिताओं के लिए जिन खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वह मौके पर ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन


जिसमें अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21, अंडर 21 से 30, अंडर 31 से 40 में फुटबॉल, कबड्डी (राष्ट्रीय शैली और सर्कल शैली) और खो-खो शामिल हैं। एथलेटिक्स, वॉलीबॉल (स्मैशिंग और शूटिंग) अंडर- 14, अंडर-17, अंडर-21, अंडर 21 से 30, अंडर 31 से 40, अंडर 41 से 50, अंडर 51 से 60, अंडर 61 से 70 और 70 से अधिक आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 2 सितंबर से शुरू हो रही हैं। उपायुक्त आशिका जैन ने बताया कि ये खेल प्रतियोगिताएं जिले के चार प्रखंडों में आयोजित की जाएंगी। जिसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए जिला मोहाली प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ब्लॉक स्तर पर एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी (राष्ट्रीय एवं सर्कल शैली), खो-खो एवं वॉलीबॉल (स्मैशिंग एवं शूटिंग) प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जो खिलाड़ी ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा सके वे मौके पर ही ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी रूपेश कुमार बेगरा ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं ब्लॉक डेराबस्सी में 2 से 4 तक सरकारी कॉलेज डेराबस्सी और लालड़ू स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी। इसी दाैरान ब्लाॅक खरड़ में शहीद कांशी राम कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, भागो माजरा खरड़ और एमसी स्टेडियम खरड़ में होंगी। इसके साथ ही कुराली में 5 से 7 सितंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम सिंघपुरा रोड कुराली और खालसा स्कूल कुराली में खेड़ां वतन पंजाब दीयां के ब्लॉक स्तरीय मुकाबले होंगे। मोहाली में यह आयोजन 5 सितंबर से 7 सितंबर तक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सेक्टर-78 मोहाली में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed