फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   mohali nager nigam, mayor kulawant, right latter, mohali

निगम विवाद गहराया, मेयर ने कमिश्नर को लिखा पत्र

Mon, 08 Aug 2016 11:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 08 Aug 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
mohali nager nigam, mayor kulawant, right latter, mohali
मोहाली म्युनिसिपल कारपोरेशन की मीटिंग - फोटो : amar ujala
नगर निगम के डिप्टी मेयर व निगम कमिश्नर में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, अब इस मामले में मेयर भी कूद पडे़े हैं। मेयर ने कमिश्नर को एक पत्र लिखा है। इसमें लगातार मीटिंगें में गैर हाजिर रहने के संबंध में कारण पूछा गया है। मेयर का कहना है कि कमिश्नर चुने गए मेंबरों का निरादर कर हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर निगम के कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता लगातार दो हाउस की मीटिंग में गैर हाजिर रहे हैं। यह मीटिंग दो और पांच अगस्त को हुई थीं। जिसका नगर निगम के मेयर ने गंभीर नोटिस लिया है। उन्होंने कहा कि यह चुने हुए मेबरों का अपमान है। मेयर ने बताया कि कश्मिनर पांच अगस्त को हुई हाउस की मीटिंग में जानबूझकर शामिल नहीं हुए। जबकि इसके बाद स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी की मीटिंग में उन्होंने हिस्सा लिया था। जो कि हाउस की मीटिंग के तुरंत बाद हुई थी। जिक्रयोग है कि 15 जुलाई को हाउस की मीटिंग हुई थी। इसमें रेहड़ी फड़ी को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान डिप्टी मेयर व निगम कमिश्नर उलझ गए थे। इसके बाद कमिश्नर चलती मीटिंग छोड़ चले गए थे। इसके बाद उन्होंने साफ दिया था कि वह हाउस की मीटिंग में जाकर जलील नहीं होना चाहते हैं। ऐसे में आने वाले समय हाउस की मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे में उनका स्टाफ ही मीटिंग में हाजिर रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी थी। साथ ही सरकार को इस संबंध में पत्र लिखकर भेज दिया था। साथ ही उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed