फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali may get a new mayor next week

Mohali News: मोहाली को अगले हफ्ते मिल सकता है नया मेयर

Fri, 05 Jun 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Mohali may get a new mayor next week
मोहाली। नगर निगम में सत्ता संतुलन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अगले सप्ताह मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की संभावना ने सियासी माहौल गर्मा दिया है। आने वाले दो-तीन दिनों में नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद के बीच सभी दलों की नजरें हाईकमान के फैसले पर टिकी हुई हैं। इन अहम पदों को लेकर अंदरखाने जोड़-तोड़ और समीकरण साधने की कोशिशें भी तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर मेयर पद के लिए दो संभावित दावेदारों ने अपने-अपने स्तर पर समर्थन जुटाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ उम्मीदवार अन्य पार्षदों और विरोधी खेमों से भी तालमेल बनाने में जुटे हुए हैं, जिससे राजनीतिक समीकरण लगातार बदलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मोहाली से आप विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि पार्टी ने नगर निगम चुनाव में बहुमत हासिल किया है और अब मेयर सहित सभी पदों पर अंतिम निर्णय पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईकमान जिस नाम को मंजूरी देगा, उसे ही मेयर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने सोशल मीडिया पर वायरल उस खबर का भी खंडन किया, जिसमें एक संभावित उम्मीदवार द्वारा कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो यह अनुशासनहीनता है और इससे पार्टी में समझ की कमी दिखाई देती है।

निर्दलीय पार्षद पार्टी के संपर्क में, समर्थन की संभावना तेज
नगर निगम की राजनीति में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम होती जा रही है। आप विधायक कुलवंत सिंह ने जानकारी दी है कि कुछ निर्दलीय पार्षद पार्टी के संपर्क में हैं और विकास के मुद्दे पर वे समर्थन दे सकते हैं। इससे नगर निगम में सत्ता संतुलन और मजबूत होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। कुलवंत सिंह ने यह भी स्वीकार किया कि नगर निगम चुनाव परिणाम पार्टी की अपेक्षाओं से कम रहे हैं। इस पर संगठन स्तर पर गहन मंथन किया जाएगा ताकि भविष्य में पार्टी की रणनीति और मजबूत की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed