{"_id":"56e55c224f1c1b0a2c8b45a0","slug":"mohali-lok-adalat-908-case-solved-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद मिनटों में सुलझ गए 908 केस, हजारों को मिला इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद मिनटों में सुलझ गए 908 केस, हजारों को मिला इंसाफ
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 14 Mar 2016 08:19 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार को लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इसमें कई लंबित मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान लोगों को वर्षों बाद हाथों हाथ इंसाफ मिला। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-76 स्थित जिला कोर्ट कांप्लेक्स, डेराबस्सी, खरड़ सहित एडसीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के दफ्तर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत लगाईं गईं।
पंजाब कानूनी सेवा अथॉरिटी, चंडीगढ़ की ओर से राष्ट्रीय कानूनी सेवा अथॉरिटी के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों की उक्त अदालतों में सिविल सूट और रेवेन्यू से संबंधित मुकदमों का निपटारा किया गया। अदालत में राजीनामे से 1076 मुकदमों की सुनवाई की गई। इसमें 908 मामलों को आपसी रजामंदी से निपटाया गया।
इसके अलावा 66377678 के अवार्ड पास किए गए। इस दौरान मोहाली की जिला कोर्ट कांप्लेक्स में तरनतारन सिंह बिंद्रा, एडिशनल जिला व सेशन जज और सिविल जज जूनियर डिवीजन बिसमन मान ने केसों की सुनवाई की।
विज्ञापन
सब डिविजन सेवा कानूनी सेवा कमेटी डेराबस्सी में रमनीत कौर, सिविल जज, जूनियर डिवीजन, सब डिविजन कमेटी खरड़ की लोक अदालत के लिए हरसिमरनजीत सिंह सिविल जज, सीनियर डिवीजन की बेंच का गठन किया गया। इसके अलावा जिला उपमंडल में एसडीएम तहसीलदार, नायब तहसीलदार के दफ्तरों में लोक अदालतें लगीं।