{"_id":"5f0cd0fd8ebc3e6373140dd9","slug":"mohali-included-in-the-top-three-districts-of-punjab-in-the-corona-awareness-campaign-adc-mohali-news-pkl381245271","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जागरूकता मुहिम में मोहाली पंजाब के तीन टॉप जिलों में शामिल: एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना जागरूकता मुहिम में मोहाली पंजाब के तीन टॉप जिलों में शामिल: एडीसी
विज्ञापन
मोहाली। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीजों के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया है। एडीसी आशिका जैन ने कहा है कि इस मामले में जिले के समूह विभागों, सेहत कर्मियों और एनजीओ की ओर से कोरोना की रोकथाम के लिए प्रयास किए जा रहे हैैं।
उन्होंने बताया कि हम सभी के प्रयासों से जिले में दो हजार से अधिक लोगों को मिशन ‘फतेह’ वॉरियर्स बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना जागरूकता मुहिम में जिला मोहाली पंजाब के शीर्ष तीन जिलों में आ गया है। उन्होंने इस मुहिम में योगदान देेने वाले लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में मिशन ‘फतेह’ वॉरियर्स मुकाबले में 27 लोगों ने कांस्य पदक और सर्टिफिकेट और 10 ने सिल्वर मेडल और सर्टिफिकेट हासिल किए हैं।
आशिका जैन ने कहा कि देश लॉकडाउन के बाद अनलॉक होने के कारण लोगों की एक राज्य से दूसरे राज्य के लिए आवाजाही बढ़ी है। इसके चलते कोविड-19 के फैलने का खतरा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी कोरोना सेफ्टी गाइडलाइन के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इसके साथ ही घर से बाहर जाते समय मास्क पहननेे, साबुन या सैनिटाइजर से हाथों को कम से कम 20 सेकेंड धोने की आदत डालें और सरकार की ओर से जारी की गई कोरोना सेफ्टी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें, तभी हम खुद को और दूसरों को कोरोना संक्रमण से बचा सकते हैं।