फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali district increased by 1.35 lakh voters in five years

पांच साल में मोहाली जिले में बढ़ गए 1.35 लाख मतदाता

Sat, 12 Feb 2022 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mohali district increased by 1.35 lakh voters in five years
मोहाली। वीआईपी जिले के तीनों विधानसभा हलकों में पांच साल में 1.35 नए वोटर बने हैं। इनमें से 10651 मतदाता केवल 18 से 19 साल के बीच के हैं। जो कि मतदान में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। वहीं, निर्वाचन आयोग ने भी पहली बार मतदान करने वालों को सम्मानित करने के लिए इंतजाम किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा कालिया ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक इस महीने तक मोहाली जिले में 7.93 लाख वोटर बने हैं। इनमें विधानसभा हलका खरड़ में 2.66 लाख मतदाता हैं। जिनमें 1.34 लाख पुरुष, 1.26 लाख महिलाएं और 7 किन्नर मतदाता हैं। इन सबको मिलाकर मोहाली में कुल 2.38 लाख मतदाता हैं। इनमें पुरुष 1.24 लाख, महिलाएं 1.14 लाख और 10 किन्नर मतदाता शामिल हैं। इसी तरह डेराबस्सी में कुल 2.87 लाख मतदाता हैं। इनमें 1.50 लाख पुरुष, 1.36 लाख महिलाएं और 26 किन्नर मतदाता शामिल हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार मतदान का ग्राफ भी बढ़ेगा। क्योंकि नए मतदाता मतदान में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

जिले में हैं 1911 सर्विस वोटर
मोहाली जिले में कुल 1911 के करीब सर्विस वोटर हैं। जिसके लिए पोस्टल बैलट पेपर आदि भेज दिए गए है।ं इन मतदाताओं में 672 खरड़, 359 मोहाली और 880 सर्विस वोटर खरड़ में हैं। उन्होंने बताया कि इन वोटरों के मतदान संबंधी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके अलावा निर्वाचन स्टाफ का प्रशिक्षण और अन्य औपचारिकताएं चल रही हैं। जिसमें उन्हें चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से सिरे चढ़ाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में वर्नेवल हैं 126 पोलिंग स्टेशन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 492 जगह पर 907 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इनमें से 126 पोलिंग स्टेशन वर्नेवल और तीन संवेदनशील हैं। यहां पर पुलिस, सीआईएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात की जाएंगी। पुलिस और प्रशासन की टीमें सभी चीजों पर नजर रखेंगी। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग स्टेशन पर बेसिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इसके लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।
पहली बार मतदाता को सौंपी वेलकम किट
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब दिसंबर तक बने वोटरों को एपिक कार्ड और मतदाता सूची उनके घर पर पहुंचाई गई हैं। जबकि बाकी लोगों की किट आदि पहुंच गई है। इस पक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो फर्स्ट टाइम वोटर हैं, उनको वेलकम किट से लेकर अन्य जरूरी चीजें मुहैया करवाई जा रही हैं। 16 फरवरी तक एपिक कार्ड, वोटर लिस्ट और वोटिंग गाइड सभी मुहैया करवाई जाएंगी।
बुजुुर्गों और दिव्यांगों को घर पर मतदान का मौका
इस बार 80 साल से अधिक उम्र या 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग लोगों को मतदान के लिए पोलिंग स्टेशन पर नहीं आना पड़ेगा। बल्कि प्रशासन उनका घर ही मतदान करवाने का का मौका है। यह प्रक्रिया 14 से 18 फरवरी तक पूरी की जाएगी। इसमें टीमें व्यक्ति से संपर्क के लिए कम से कम दो बार राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदों के साथ उसके घर जाएंगी। साथ ही उनका मतदान करवाएगी। नीचे उन लोगों की सूची है, जिन्होंने घर से ही मतदान का फैसला लिया है। इस पर तीनों हलकों से बुजुर्ग और दिव्यांगों के आंकड़े के मुताबिक हलका खरड़ से 9 बुजुर्ग और 2 दिव्यांग, हलका मोहाली से 77 बुजुर्ग और 7 दिव्यांग और हलका डेराबस्सी से 35 बुजुर्ग और 22 दिव्यांग हैं।

खरड़ में इस्तेमाल होगी दो ईवीएम और वीवीपैट
मोहाली जिले के तीनों विधानसभा हलकों में इस बार कुल 40 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा खरड़ में 17 हैं। जबकि मोहाली में 9 और डेराबस्सी में है। खरड़ में उम्मीदवार ज्यादा होने की वजह से दो ईवीएम और वीवीपैट इस्तेमाल होगी। जबकि अन्य जगह एक ही चलेगी। यहां पर एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि इस चुनावी मैदान में उम्मीदवार अधिक हैं। पिछले चुनाव में 34 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें मोहाली में 15, खरड़ में 10 और डेराबस्सी के 9 उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed