{"_id":"6a36f9010bc80ea6fb005da2","slug":"mohali-dispute-over-tile-replacement-in-phase-7-allegations-of-wasting-public-funds-mohali-news-c-71-1-spkl1025-143859-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली : फेज-7 में ठीक टाइलें बदलने पर विवाद, सरकारी धन की बर्बादी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली : फेज-7 में ठीक टाइलें बदलने पर विवाद, सरकारी धन की बर्बादी का आरोप
विज्ञापन
मोहाली। फेज-7 में अच्छी हालत में लगी पुरानी टाइलों को उखाड़कर नई टाइलें लगाने के कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। समाजसेवी एनएस कलसी ने नगर निगम पर सरकारी धन की बर्बादी करने का आरोप लगाया है। मेयर सरबजीत सिंह समाना ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। कलसी ने कहा कि फेज-7 की मुख्य सड़क पर मोटर मार्केट की ओर मुड़ने वाली सड़क के एक हिस्से में टाइलें पूरी तरह ठीक हैं। इसके बावजूद उन्हें उखाड़कर नई टाइलें लगाई जा रही हैं।
यह कार्य बिना किसी स्पष्ट आवश्यकता के किया जा रहा है। उनका कहना है कि इससे जनता के कर के पैसे की अनावश्यक बर्बादी हो रही है। कलसी ने जोर दिया कि विकास कार्य वहीं होने चाहिए जहां उनकी वास्तविक आवश्यकता हो। बिना जरूरत के टाइलें बदलना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार के कर्मचारियों ने उखाड़ी गई पुरानी टाइलों को सड़क किनारे ढेर लगाकर रखा है। निर्माण सामग्री भी सड़क पर फैली होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इससे कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
समाजसेवी ने उठाई मांग
कलसी ने नगर निगम कमिश्नर से मांग की है कि टाइलें केवल उन्हीं स्थानों पर लगाई जाएं जहां उनकी वास्तविक आवश्यकता हो। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य को व्यवस्थित ढंग से कराया जाए। इससे आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा उखाड़ी गई टाइलों का ढेर और निर्माण सामग्री सड़क पर फैली है। मामले में नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं था। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।