फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali defeated Fazilka in the first match of the volleyball competition.

Mohali News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले मैच में मोहाली ने फाजिल्का को हराया

Wed, 15 Oct 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mohali defeated Fazilka in the first match of the volleyball competition.
मोहाली। 69वें राज्य स्तरीय खेलों के तहत 14 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता सेक्टर-63 स्थित मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हुई। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. गिन्नी दुग्गल के नेतृत्व में आयोजित इन वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन जिला खेल समन्वयक डॉ. इंदु बाला ने किया। उन्होंने उद्घाटन मैच खेलने वाली टीमों का परिचय लिया और खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। वॉलीबॉल के उद्घाटन मैच में मेजबान एसएएस नगर (मोहाली) की टीम ने फाजिल्का को हराकर विजयी शुरुआत की। अन्य मैचों में लुधियाना ने मानसा को, पटियाला ने फिरोजपुर को, श्री मुक्तसर साहिब ने संगरूर को, श्री अमृतसर साहिब ने श्री फतेहगढ़ साहिब को, गुरदासपुर ने कपूरथला को, बठिंडा ने रूपनगर को, शहीद भगत सिंह नगर ने बरनाला को और पीआईएस मोहाली ने जालंधर जिले की टीम को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। इस अवसर पर प्रिंसिपल शैलेंदर सिंह, परमवीर कौर, सुनीता रानी, कुलदीप कौर, कमलजीत सिंह, अंकुर खरवंडा, नवदीप चौधरी, वीना कुमारी, अन्नू उबरोई, रूपिंदर कौर, अमरीक सिंह सहित जिले के कई खेल शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed