{"_id":"608a6dade8ac10110d1bef59","slug":"mohali-dc-assures-about-oxygen-availability-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: मोहाली में नहीं ऑक्सीजन की कमी, डीसी ने किया ट्वीट-चिंता न करें मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग: मोहाली में नहीं ऑक्सीजन की कमी, डीसी ने किया ट्वीट-चिंता न करें मरीज
Thu, 29 Apr 2021 01:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:56 PM IST
सार
प्रशासन की टीमों ने मोहाली स्थित ऑक्सीजन मुहैया कराने वाली प्राइवेट कंपनी के प्लांट में चेकिंग की। जहां पर सब कुछ सामान्य स्थिति में मिला।
विज्ञापन
मोहाली में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच जिले के डीसी गिरीश दयालन ने ट्वीट किया कि मोहाली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा मौजूद है। मरीजों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इससे पहले गुरुवार प्रशासन की टीमों ने मोहाली स्थित ऑक्सीजन मुहैया कराने वाली प्राइवेट कंपनी के प्लांट में चेकिंग की। जहां पर सब कुछ सामान्य स्थिति में मिला।
विज्ञापन
मोहाली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं जिले के कई नामी प्राइवेट अस्पतालों में बेड तक उपलब्ध नहीं हैं। वहीं होम आइसोलेशन में चल रहे कई मरीज भी ऑक्सीजन ले रहे हैं। ऐसे में ऑक्सीजन की दिक्कत को दूर करने के लिए प्रशासन जुटा हुआ है।
विज्ञापन
इससे पहले जिला प्रशासन की तरफ से ऑक्सीजन पर नजर रखने के लिए एक कमेटी गठित की गई थी। इसमें पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को शामिल किया गया था। यह कमेटी सारे इंडस्ट्री व अस्पतालों पर नजर रखेगी। मोहाली में ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए इंडस्ट्री भी आगे आई थी। इंडस्ट्री की तरफ से 200 खाली सिलिंडर पहले ही प्रशासन को मुहैया करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
मोहाली में कोरोना से रोजाना हो रही मौतों का आंकड़ा दस से नीचे नहीं आ रहा है। बुधवार को जिले में 12 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण जान चली गई, जबकि मंगलवार को 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद जिले में कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 579 पहुंच गई है। कोरोना के इस भयावह रूप से लड़ने के लिए सेहतकर्मी दिन-रात लगे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने, अफवाहों पर विश्वास न करने और कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने की अपील की है।
पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा दस से ऊपर बना हुआ है। वहीं, रोजाना मिल रहे संक्रमितों की संख्या भी 800 से ऊपर बनी हुई है। बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 867 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि इस दौरान 852 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए। ढकोली में एक बार फिर संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।