फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali blast: Delhi Police Special Cell team reaches Mohali Live updates

Mohali Blast: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम पहुंची मोहाली, आरपीजी के इस्तेमाल की करेगी जांच 

Wed, 11 May 2022 10:05 AM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 May 2022 10:05 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम यह समझने के लिए आई है कि पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग की इमारत को आरपीजी के इस्तेमाल से कैसे निशाना बनाया गया।  

विज्ञापन
Mohali blast: Delhi Police Special Cell team reaches Mohali Live updates
मोहाली ब्लास्ट - फोटो : फाइल

विस्तार

मोहाली विस्फोट मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम यह समझने के लिए आई है कि पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग की इमारत को आरपीजी के इस्तेमाल से कैसे निशाना बनाया गया। स्पेशल सेल ने पिछले दिनों आईएसआई-खालिस्तान नेटवर्क पर कई खुलासे किए थे।

विज्ञापन
 


 

इससे पहले पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भावरा ने बताया कि आरपीजी में ट्रिनिट्रोटोल्यूइन (टीएनटी) विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। इसका इस्तेमाल आमतौर पर श्रीनगर में आतंकी हमले के दौरान होता रहा है। डीजीपी ने दावा किया कि पुलिस को कई लीड मिली हैं, जिनके आधार पर जल्द ही इस केस को सुलझा दिया जाएगा। घटनास्थल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और सेना की टीमें भी पहुंचीं। उधर, मोहाली पुलिस ने सोहाना थाने में विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट रोड से अंबाला की ओर भागे हमलावर

अब तक की जांच में पता चला है कि हमलावर अंबाला की ओर भागे हैं। संदिग्ध सफेद रंग की स्विफ्ट कार की आखिरी लोकेशन दप्पर टोल प्लाजा के पास मिली है। सूत्रों ने बताया कि हमलावर स्विफ्ट कार में थे। कार के अंदर से उन्होंने खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी को दागा। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर एयरपोर्ट रोड से वाया डेराबस्सी होते हुए अंबाला की ओर जाते दिखे हैं।

एसआई के बयान पर केस दर्ज

मोहाली ब्लास्ट में सोहाना थाने में एसआई बलकार सिंह के बयान पर केस दर्ज हुआ है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि वह सेक्टर-77 में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय में कंपनी कमांडर के रूप में तैनात है। घटना वाले दिन वह इमारत के मुख्य गेट पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने और उनकी टीम ने कमरा नंबर 418 में एक धमाके की आवाज सुनी। जब वह जांच के लिए पहुंचे तो उन्होंने पाया कि पूरा कमरा धुएं से भरा हुआ था। इस दौरान कमरे की जांच करने पर टीम को कुर्सी पर एक प्रोजेक्टाइल पड़ा मिला। जांच पर पाया कि प्रोजेक्टाइल मुख्यालय के बाहर से दागा गया था जो कार्यालय की बाहरी दीवार से टकराया और फिर एक खिड़की के शीशे को तोड़ कर कमरे की दीवार से जा टकराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed