फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mobile, earphone and smart watch stolen from mobile shop

मोबाइल की दुकान से मोबाइल, ईयरफोन और स्मार्ट वॉच चोरी

Mon, 13 Jun 2022 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mobile, earphone and smart watch stolen from mobile shop
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर गांव सोहाना की मार्केट में एक मोबाइल की दुकान से चोर लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने दुकान का निरीक्षण किया और दुकान मालिक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी। दूसरी ओर, दुकान में अज्ञात चोरों की सेंधमारी के बाद मार्केट के अन्य दुकानदार घबराए हुए हैं और मामले में पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुकान मालिक सौरभ ने बताया कि रोज की तरह शनिवार देर शाम दुकान पर ताला लगाकर घर चला गया। अगली सुबह जब दुकान का शटर उठाया तो देखा कि पूरी दुकान के अंदर डिब्बे इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। वहीं जब डिब्बों को खंगाला तो पता चला कि सभी में से सामान गायब था। इसे लेकर सौरभ ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की और फिर मामले की सूचना पुलिस को दी। दूसरी ओर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसने दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया। दुकान में लगे सीसीटीवी की जांच की तो सौरभ ने बताया कि डीवीआर खराब होने की वजह से कैमरे बंद हैं। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जिसमें सामने आया कि कुछ नौजवान सौरभ की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए।
विज्ञापन

दुकान में रहते हैं 300 से 400 मोबाइल
सौरभ ने बताया कि उसकी दुकान में 300 से 400 मोबाइल का स्टॉक रहता है। शनिवार को भी इतना सामान दुकान में पड़ा था। रविवार सुबह जांच की तो पता चला कि आरोपी सभी मोबाइल, ईयरफोन व मोबाइल फोन के साथ कनेक्ट होने वाली स्मार्ट वॉच चुराकर ले गए। जांच में यह भी पता चला कि चोरी हुए सामान के डिब्बे आरोपी दुकान में छोड़ गए। इसकी सूची बनाकर पुलिस को सौंप दी है। सौरभ ने आगे बताया कि दुकान में सेंधमारी करने वालों के पास हथौड़ी, नुकीला औजार व एक टॉर्च थी जिसका इस्तेमाल करके आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। इस बात का खुलासा पास लगे सीसीटीवी कैमरों से हुआ है, जिसमें एक नौजवान भी नजर आ रहा है। इसकी फुटेज पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
सौरभ की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है। -गुरजीत सिंह, प्रभारी, सोहाना पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed