{"_id":"5e0127578ebc3e879d41f4c5","slug":"mla-nk-sharma-visited-the-electricity-grid-mohali-news-pkl360919547","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलका विधायक शर्मा ने हरीपुर कुडां में बिजली ग्रिड का किया दौरा, कहा कांग्रेस ने नहीं किया 6 महीने पहले तैयार ग्रिड का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलका विधायक शर्मा ने हरीपुर कुडां में बिजली ग्रिड का किया दौरा, कहा कांग्रेस ने नहीं किया 6 महीने पहले तैयार ग्रिड का उद्घाटन
विज्ञापन
डेराबस्सी। हलका विधायक एनके शर्मा ने सोमवार को गांव हरीपुर कुडां में स्थापित बिजली ग्रिड का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के समय पर शुरू हुए ग्रिड का काम छह महीने पहले पूरा हो चुका है। काम पूरा होने के बावजूद कांग्रेस सरकार इसका उद्घाटन करने में देरी कर रही है।
अकाली-भाजपा की सरकार के समय डेराबस्सी शहरी क्षेत्र व नजदीकी गांवों में बिजली की निर्विघ्न सप्लाई देने के लिए गांव हरीपुर कुडां में तकरीबन दो एकड़ जमीन पर बिजली ग्रिड का काम चालू करवाया गया था। उन्होंने गांव की जमीन पावरकॉम को देने के लिए प्रस्ताव पारित करवाया था। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस ग्रिड का काम मुकम्मल हुए छह महीने बीत गए हैं। परंतु कांग्रेस सरकार श्रेय लेने के लिए उद्घाटन करने में देरी कर रही है। 12,500 किलोवाट सर्मथा वाले इस ग्रिड के चालू से गांव हरीपुर कुडां, जवाहरपुर, दंदराला, माहींवाला, गुलाबगढ़ रोड सहित अन्य के पास के गांव लाभांवित होंगे।
कांग्रेस ने नहीं खर्चे तारों की मरम्म्त को मिले साढ़े तीन करोड़
विधायक ने कहा कि इस ग्रिड के अलावा उनकी ओर से गांव कारकौर, समगौली, ढ़कोली में ग्रिड चालू कर दिए गए हैं। हरीपुर कुडां, मुबारिकपुर ग्रिड को अपग्रेड करने के अलावा रामगढ़ भुड्डा और बलटाना ग्रिड का काम भी चालू करवाया गया था। कांग्रेस सरकार के नुमाइंदे अकाली-भाजपा सरकार के समय पर हुए कामों का सेहरा अपने सिर बांधने के लिए उतावले हैं परंतु उनकी ओर से बिजली की समस्या सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। हलका विधायक ने आरोप लगाया कि अकाली-भाजपा सरकार के समय बिजली के तारों की मरम्मत के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए थे। परंतु कांग्रेस सरकार की ओर से पैसे खर्च नहीं किए गए जो पावरकॉम के खाते में पड़े हैं।
विज्ञापन
कैप्शन -हलका विधायक एनके शर्मा गांव हरीपुर कुडां में बिजली ग्रिड का दौरा करते हुए।