फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   MLA made allegations by press conference, tenders being given by breaking rules

प्रेस कांफ्रेंस कर विधायक ने लगाए आरोप, नियम तोड़कर दिए जा रहे टेंडर

Sun, 19 Dec 2021 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
MLA made allegations by press conference, tenders being given by breaking rules
जीरकपुर। हलका विधायक एनके शर्मा ने नगर काउंसिल के फंडों में बड़े स्तर पर घपला होने का आरोप लगाया है। शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री, हलका इंचार्ज, नगर काउंसिल के प्रधान व काउंसिल के अधिकारी कथित तौर पर फंडों के साथ बड़े स्तर पर घपले कर रहे हैं। उन्होंने सबूतों समेत दावा किया कि नियमों की अनदेखी कर विभाग के मंत्री के नजदीकी ठेकेदार की सोसायटी को सिर्फ 4 से 8 प्रतिशत लैस घाटे पर करोड़ों रुपये के टेंडर अलॉट किए जा रहे हैं। जबकि दूसरे ठेकेदार 30 से 40 प्रतिशत घाटे पर टेंडर लगाने को तैयार हैं, जिनको काम नहीं दिए जा रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियम मुताबिक हरेक काम के टेंडर विभाग के ऑनलाइन पेज पर दिखने लाजिमी हैं। इसे देखकर कोई भी ठेकेदार टेंडर भर सकता है। परंतु विभाग की तरफ से अपने चहेते ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए आनलाइन पेज में तकनीकी छेड़छाड़ कर सिर्फ गिनती के टेंडर ही दिख रहे हैं। इस संबंधी उन्होंने विभाग की साइट खोलकर भी दिखाई। तकनीकी छेड़खानी के साथ यह टेंडर किसी को दिखाई न देने कारण वह इस संबंधी आवेदन नहीं कर सकते। उन्होंने दावा किया कि अब तक उक्त सोसायटी को सात करोड़ रुपये कीमत के कामों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं जबकि उस सोसायटी की समर्थ्या सिर्फ एक करोड़ रुपये के काम करने की है। काउंसिल के खातों में 300 करोड़ रुपये पड़े थे, जिनको चुनावों से पहले खुर्द-बुर्द किए जाने की योजना है। इन टेंडरों को जारी करने के लिए स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री की ओर से अपने चहेते एक एमई जो नियम के मुताबिक नगर काउंसिल में कार्य नहीं कर सकता को तैनात किया गया है जो सिर्फ टेंडर अलॉट करने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

ठीक टाइलों की खुदाई कर हलकी टाइलें लगा रहे
काउंसिल की तरफ से अब कुल 51 करोड़ रुपये के आने वाले कुछ दिनों में कामों में से सिर्फ 20 करोड़ के काम 15 से 20 ठेकेदारों को दिए गए हैं जबकि बाकी तकरीबन 31 करोड़ के काम उक्त सोसायटी को देने की तैयारी की गई है जो जल्दी अलॉट कर दिए जाएंगे। तीन सोसायटियों में जाली बोली दिखाकर सभी टेंडर उक्त एक सोसायटी को अलॉट किए जा रहे हैं। काउंसिल के पास काम करते अन्य 15 ठेकेदारों की तरफ से इसकी शिकायत एडीसी (विकास) मोहाली से करते हुए उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में से पुरानी ठीक टाइलों की खुदाई कर हलके स्तर की नई टाइलें लगाकर करोड़ों रुपये का घपला किया जा रहा है। नियम के मुताबिक, पुरानी टाइलें काउंसिल के पास जमा होनी चाहिए परंतु उसे लालड़ू की एक फैक्टरी को बेचा जा रहा है। इस संबंधी उन्होंने सबूत पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स....
सभी टेंडर नियमों के मुताबिक अलॉट किए जा रहे हैं। शर्मा अपनी हार को देख बौखलाकर शहर के विकास में रुकावट डालने के लिए लोगों को गुमराह करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। विभाग की तरफ से हरेक पक्ष के साथ तसल्ली करने बाद में ही टेंडर जारी किए जाते हैं।
-उदयवीर सिंह ढिल्लों, प्रधान, नगर काउंसिल
कैप्शन -हलका विधायक शर्मा प्रैस कांफ्रेंस दौरान पुरानी व नई टाइल दिखाते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed