फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   MLA handed over LOI to 23 allottees of new motor market

Mohali News: नई मोटर मार्केट के 23 अलॉटियों को विधायक ने सौंपे एलओआई

Fri, 15 Aug 2025 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
MLA handed over LOI to 23 allottees of new motor market
मोहाली। सेक्टर-65ए गांव कंबाली में गमाडा की बनाई नई मोटर मार्केट के दुकानदारों को एलओआई सौंपे गए। करीब आठ साल से दुकानदार एलओआई का इंतजार कर रहे थे। वीरवार को नई मोटर मार्केट पर आयोजित समागम के दौरान विधायक कुलवंत सिंह ने दुकानदारों को एलओआई बांटे। विधायक ने बताया कि कुल 224 पत्र तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें से 23 अलॉटियों को पत्र सौंपा गया है। 201 पत्र आवंटियों को ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। नई मोटर मार्केट फेज-7 और मोहाली गांव के मैकेनिकों को पत्र राहत प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही मैकेनिक अब अपने बूथों का निर्माण शुरू कर सकते हैं। विधायक ने कहा कि वह मोहाली को पंजाब का सबसे खूबसूरत शहर बनाने के लिए हमेशा काम करेंगे। इस मौके पर मोहाली मोटर मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने पंजाब सरकार और विधायक कुलवंत सिंह का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed