{"_id":"68701c2c7b758cc1fd0282e5","slug":"missing-teenager-from-baltana-returned-home-stayed-with-friend-for-six-days-mohali-news-c-71-1-mli1010-131060-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बलटाना में लापता किशोर घर लौटा, छह दिन दोस्त के पास रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बलटाना में लापता किशोर घर लौटा, छह दिन दोस्त के पास रहा
विज्ञापन
बलटाना। अपहरण का आरोप लगाकर बलटाना मुख्य मार्ग जाम करने के मामले में लापता किशोर छह दिन बाद घर पहुंच गया है। किशोर ने बताया कि वह चंडीगढ़ स्थित रायपुर खुर्द गांव में अपने दोस्त के पास चला गया था। छह दिन उसके पास रहा। उसने बताया कि वह ऑटो से चंडीगढ़ गया था, वापस भी ऑटो से ही बलटाना आया। उसके ऑटो में बैठकर जाने की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास मौजूद है। बलटाना चौकी इंचार्ज गुरप्रीत ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद किशोर के पहले दिन से ही लापता होने की एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। परिवार को बताया था कि उसका अपहरण नहीं हुआ है। लेकिन गुस्साए परिवार वालों ने प्रदर्शन किया और पुलिस से हाथापाई की। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस की वर्दी फाड़ने के आरोप में हिरासत में लिया था जोकि एक दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। इस लापता किशोर की सूचना देने वाले पर चौकी इंचार्ज ने 11 हजार रुपये इनाम भी रखा था।
गिरफ्तार सोनी मूल निवासी मरोदा मछवाड़ा उत्तर-प्रदेश वर्तमान निवासी सेक्टर-52 चंडीगढ़, नीलम, अमनखेड़ा जिला उन्नाव उत्तर-प्रदेश, वर्तमान में हेम विहार, मनीष अरोड़ा वधावा नगर बलटाना और नरिंदर कुमार पंजाब मॉडर्न कॉम्प्लेक्स बलटाना के रूप में हुई थी। उन पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि लगभग 45 अन्य अज्ञात प्रदर्शनकारियों की भी पहचान की जा रही है। बलटाना पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया था कि सड़क जाम की सूचना मिलने पर सुबह करीब सवा सात बजे फर्नीचर मार्केट इलाके में पहुंचने पर उन पर और उनकी टीम पर हमला किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने सड़क भी जाम कर दी थी।