फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Miscreants showing pistol looted two and a half lakh rupees from hardware store owner

पिस्तौल दिखा बदमाशों ने हार्डवेयर स्टोर मालिक से लूटे ढाई लाख रुपये

Thu, 17 Sep 2020 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Miscreants showing pistol looted two and a half lakh rupees from hardware store owner
मोहाली। सोहाना स्थित एक हार्डवेयर स्टोर पर मंगलवार शाम दो बदमाश सामान खरीदने के बहाने से पहुंचे और पहले सामान देखने का ड्रामा करने लगे। इसकेे बाद उन्होंने दुकानदार पर पिस्तौल तान दी और उससे ढाई लाख रुपये नकदी से भरा बैग छीनकर कार में फरार हो गए। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

सोहाना थाना पुलिस ने अग्रवाल हार्डवेयर स्टोर मालिक आशीष कुमार की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही चोर काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे का है। सोहाना स्थित हार्डवेयर स्टोर के मालिक आशीष कुमार ने बताया कि वह स्टोर को बंद करने की तैयारी में थे। तभी दो युवक दुकान पर पहुंचे और उन्होंने सामान खरीदने का ड्रामा किया। वह उनसे विभिन्न चीजों के दाम पूछने लगेे और जैसे ही सामान निकाल कर उन्हें दिखा रहे थे तो दोनों में से एक युवक ने उनके सिर पर पिस्तौल तान दी और कहा कि कैश वाला बैग उसके हवाले कर दें। यह देख वह काफी डर गए और उन्होंने बै उनके हवाले कर दिया। इसके बाद आरोपी बैग लेकर बड़ी तेजी से कार में सवार होकर फरार हो गए। उनकी कार सफेद रंग की हंडुई आई-10 थी। हालांकि आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed