फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Minor daughter raped, father arrested

Mohali News: नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पिता गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Minor daughter raped, father arrested
मोहाली। सोहाना इलाके में एक पिता ने अपनी 17 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पिता नाबालिग से कई बार दुष्कर्म कर चुका है। विरोध करने पर उसे पीटता था। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कृत्य तब सामने आया जब पीड़ित मौका पाकर घर से भाग गई और परिजनों के पास पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घरेलू हिंसा के कारण मां के घर छोड़कर जाने के बाद किशोरी अपने पिता, भाई और दादा-दादी के साथ रह रही थी। पुलिस जांच में पता चला कि एक रात आरोपी उसे एक कमरे में ले गया और उसे अश्लील वीडियो दिखाई। बाद में उसे भी ऐसा करने के लिए कहा। मना करने पर वह हिंसक हो गया। इसके बाद पिटाई कर उसके साथ दुष्कर्म किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed