फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Minor changed statement, said - step father did not rape but only molested

नाबालिग ने बदले बयान, कहा- सौतेले पिता ने दुष्कर्म नहीं सिर्फ छेड़छाड़ की थी

Mon, 11 Oct 2021 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Minor changed statement, said - step father did not rape but only molested
मोहाली। सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नाबालिग लड़की रविवार को अदालत के सामने पुलिस को पहले दिए गए दुष्कर्म के बयान से पलट गई। इसके साथ ही कानूनी प्रक्रिया के तहत होने वाली मेडिकल जांच के लिए भी पीड़िता ने मना कर दिया। पुलिस को दिए बयान से पलटने के बाद पीड़िता ने अब सौतेले पिता पर केवल छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। अब पुलिस उसके सौतेले पिता पर दुष्कर्म के बजाय छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मामला दर्ज करेगी। यह जानकारी सोहाना पुलिस थाने के इंचार्ज भगवंत सिंह ने दी है।
विज्ञापन

नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 14 साल पहले शादी हुई थी और उसकी एक बेटी 13 साल की है। पहला पति उसके साथ मारपीट करता था, इस कारण उसने पति से तलाक ले लिया था। इस दौरान वह यूपी में रह रही थी। इसके बाद वहां से बेटी को लेकर मोहाली आकर रहने लगी थी। यहां पांच साल पहले उसने उक्त आरोपी के साथ शादी कर ली थी, जिससे दो बेटियां हैं। यहां पर बड़ी बेटी कुछ दिनों से उदास थी तो उससे कारण पूछा। लड़की ने मां को बताया कि सौतेला पिता उसके साथ गलत काम करता है और गलत काम करने पहले नशीला पदार्थ देता है। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस को नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म की शिकायत दी थी। लेकिन अब अदालत में लड़की दुष्कर्म के आरोप से पलट गई है और सोहाना पुलिस ने आरोपी पर सिर्फ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed