फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   minor boy, missing minor boy, mohali missing boy found, phase1 mohali, mohali

मोहाली के फेज-1 से गायब नाबालिग बीस दिन बाद मिला

Sun, 24 Apr 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली Updated Sun, 24 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
 minor boy, missing minor boy, mohali missing boy found, phase1 mohali, mohali
एसएसपी भ्‍ाुल्‍लर - फोटो : file photo
बीस दिन पहले रहस्यमयी स्थितियों में फेज-1 के बाहर ढाबे से गायब हुए नाबालिग लड़के शिराजुद्दीन को पुलिस ने तलाशने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने लड़के को रोहतक से बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे परिवार को सौंप दिया है। जैसे ही लड़का अपने परिवार से मिला, घरवालों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


उन्होंने इसके लिए पुलिस का धन्यवाद किया। युवक के पिता शमशुद्दीन ने बताया कि उनका फेज-1 में ढाबा है। उनके बेटा दिमाग से थोड़ा कमजोर है। वह तीन अप्रैल को ढाबे के पास खेल रहा था। इसी बीच वह अचानक लापता हो गया। इसकी शिकायत उन्होंने थाना फेज-1 में दी। उन्होंने बेटे की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


पुलिस ने लड़के की काफी तलाश की। इसी बीच वह रोहतक से बरामद हुआ है। लड़के ने उन्हें बताया कि कोई बुजुर्ग उसे ट्रेन में बैठाकर ले गया था। इस दौरान उससे आरोपियों ने मारपीट भी की थी। साथ ही उसे कई जगह घुमाते रहे। परिवार वाले बेटे के मिलने से काफी खुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed