फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Minerva Academy reached semi-finals by defeating Manipur 14-5

Mohali News: मणिपुर को 14-5 से मात देकर सेमीफाइनल में पहुंची मिनर्वा एकेडमी

Tue, 21 May 2024 05:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Minerva Academy reached semi-finals by defeating Manipur 14-5
चंडीगढ़। सब जूनियर आईलीग 2023-24 में मिनर्वा एकेडमी का शानदार प्रदर्शन जारी है। मणिपुर को 14-5 से मात देकर मिनर्वा एकेडमी सब-जूनियर आई-लीग के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन


सोमवार को अमृतसर में हुए मुकाबले में मैच के शुरुआत से ही मिनर्वा एकेडमी ने मैदान पर आत्मविश्वास और कौशल का प्रदर्शन किया। आजम ने छठे मिनट में गोल करते हुए टीम का खाता खोला और नौवें मिनट में टोनी ने गोल किया। चेतन ने दसवें मिनट में गोल कर मिनर्वा एकेडमी को आगे कर दिया। टीम ने अपना निरंतर आक्रमण जारी रखा। इसमें आजम ने चार गोल और टोनी और चेतन ने दो-दो गोल दागे। डेनामोनी ने अविश्वसनीय तीन गोल के साथ स्कोरिंग क्षमता का प्रदर्शन किया। महेश ने भी एक गोल किया।
विज्ञापन


मिनर्वा एकेडमी ने 116 गोल दाग रिकॉर्ड बनाया
लीग के ग्रुप चरण में मिनर्वा एकेडमी ने आश्चर्यजनक 116 गोल के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया, इसमें डेनामोनी और आजम 31-31 गोल के साथ शीर्ष स्कोरर के रूप में अग्रणी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप में टॉप पर रही मिनर्वा एकेडमी
फाइनल राउंड में मिनर्वा एकेडमी ग्रुप में टॉप पर रही। टीम ने 3 मैच में 3 जीत के साथ 9 अंक हासिल किए। उन्होंने 50 गोल किए और 6 ही उनके खिलाफ हुआ। फुटबॉल 4 चेंज एकेडमी 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर जबकि कॉर्बेट एफसी 3 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। बड़ौदा एफए का खाता नहीं खुल सका। वहीं, ग्रुप राउंड में मिनर्वा ने 6 मैच खेले और 6 जीत के साथ 18 अंक खाते में जोड़कर ग्रुप टॉप किया। टीम ने 66 गोल दागे और 10 ही उनके खिलाफ हो सके। सुदेवा एफसी 9 अंक के साथ दूसरे और पंजाब एफसी 9 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। नामधारी एकेडमी का खाता ग्रुप राउंड में खाता नहीं खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed