फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Minerva Academy Football Club made a bang, beat Kuljeet Football Academy 5-0

Mohali News: मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब का धमाकेदार आगाज, कुलजीत फुटबॉल अकादमी को 5-0 से हराया

Sun, 15 Jan 2023 06:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sun, 15 Jan 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Minerva Academy Football Club made a bang, beat Kuljeet Football Academy 5-0
फोटो सहित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब ने पंजाब अंडर-17 लीग में शानदार जीत के साथ आगाज करते हुए कुलजीत फुटबॉल अकादमी को 5-0 के अंतर से हराया। मिनर्वा के खिलाड़ियों ने पहले मिनट से ही मैच में आक्रमण करना शुरू कर दिया।

मोहाली में अपने घरेलू मैदान पर खेल रही मिनर्वा एकेडमी को पहली कामयाबी 18वें मिनट में मिली। ये गोल सिद्धार्थ ने दागा और स्कोर 1-0 कर दिया। कुलजीत एकेडमी ने बराबरी का गोल तलाशा लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। कुलजीत एकेडमी इस गोल से उबरी ही नहीं थी, तभी मिनर्वा ने दूसरा गोल कर दिया। मैच के 24वें मिनट में आकाश ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद 39वें मिनट में वुंगशुंग ने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। पहले हाफ के अंतिम समय में मिनर्वा को चौथी सफलता मिली। 40वें मिनट में सिद्धार्थ ने गोल दाग स्कोर 4-0 कर दिया। दूसरे हाफ में मैच के 81वें मिनट में आकाश ने गोल दाग अपनी टीम को इस मैच में 5-0 से जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed