फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Members of the Bar Association distributed laddus on the registration of the land of the new judicial complex.

Mohali News: नए न्यायिक परिसर की जमीन की रजिस्ट्री होने पर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बांटे लड्डू

Sun, 05 Jan 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Members of the Bar Association distributed laddus on the registration of the land of the new judicial complex.
डेराबस्सी। सब डिवीजन में तहसील परिसर में 16 साल पहले अस्थायी रूप से स्थापित की गई न्यायिक अदालतों को स्थायी रूप से स्थापित करने के प्रयास इस बार सफल होते दिख रहे हैं। डेराबस्सी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव जवाहरपुर की जमीन का चयन काफी समय पहले हो चुका था। अब इसकी रजिस्ट्री विभाग के नाम पर सरपंच गुरप्रीत सिंह ने कर दी है। इस पर बार एसोसिएशन डेराबस्सी के सदस्यों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बार सदस्यों ने जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कसाना, सिविल जज सीनियर डिवीजन नवरीत कौर, सिविल जज जूनियर डिवीजन रमेश कुमार और एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता का धन्यवाद किया। गौरतलब है कि इस काम के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष जोशी और सचिव राम धीमान अपनी टीम के साथ जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कसाना और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से कई बार मिले। जिसके बाद न्यायिक परिसर के लिए चयनित जमीन की रजिस्ट्री कर दी गयी है। इस अवसर पर सचिव राम धीमान, उपाध्यक्ष जीवन राणा, संयुक्त सचिव नेहा हांडा, कैशियर सतीश कुमार, पूर्व अध्यक्ष विक्रांत पवार, पूर्व अध्यक्ष नितिन कौशल, परमवीर राणा, आशीष शर्मा, सुमित गोयल, गुरप्रीत भट्टी, शिव शर्मा, गौरव सहित बड़ी संख्या में बार सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed