{"_id":"56f16e184f1c1be866f14d29","slug":"mehram-murder-case-mehram-parents-mehram-father-demand-divorce-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":" मेहरम का हत्यारा जेल में, अब माता पिता होंगे अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहरम का हत्यारा जेल में, अब माता पिता होंगे अलग
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Tue, 22 Mar 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
मेहरम के माता-पिता भी तलाक लेकर एक दूसरे से अलग होने जा रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित मेहरम हत्याकांड के दोषी जेल में जा चुका है। वहीं, अब मेहरम के माता-पिता भी तलाक लेकर एक दूसरे से अलग होने जा रहे हैं। मेहरम के पिता वरिंदरपाल सिंह आस्ट्रेलिया में रहते हैं। उन्होंने अपने पिता निर्मल सिंह के माध्यम से अदालत में तलाक का केस दायर किया है। अदालत ने केस की सुनवाई करते हुए वरिंदर पाल को मई मे अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। वरिंदरपाल सिंह इससे पहले आस्ट्रेलिया में अपनी पत्नी हरिंदर कौर को एक तरफा तलाक दे चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, जब मेहरम छह महीने का तब हरिंदर कौर उसे लेकर वह भारत आ गईं थीं। इसके बाद दोनों पति-पत्नी में अनबन हो गई थी। फिर दोनों परिवारों में तकरार पैदा हो गई थी। समय के साथ दोनों में तकरार और बढ़ गई थी। इस दौरान वरिंदरपाल सिंह के रिश्तेदारों ने मामले में पड़कर दोनों परिवारों में समझौता करवाने की तैयारी की थी। यह बात चल ही रही थी कि 28 अक्तूबर की शाम छह के करीब मेहरम सिंह अचानक घर से गायब हो गया था।
इस दौरान हरिंदर कौर के परिवार ने वरिंदरपाल सिंह व उसके परिवार वालों पर बच्चे को अगवा करने का केस दर्ज करवाया था। इसके बाद सात नवंबर को सुबह सेक्टर-69 झाड़ियों में उसका शव मिला था। फिर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तेजिंदर सिंह गंजू को गिरफ्तार किया है। अदालत ने 24 फरवरी 2016 को तेजिंदर को दोषी ठहराते हुए ताउम्र कैद की सजा सुनाई थी।