{"_id":"6a35afab33415c03020369d4","slug":"mega-womens-hostel-to-be-built-at-a-cost-of-70-crore-484-women-to-get-accommodation-mohali-news-c-71-1-spkl1025-143813-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मेगा महिला हॉस्टल 70 करोड़ से बनेगा, 484 महिलाओं को मिलेगा आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मेगा महिला हॉस्टल 70 करोड़ से बनेगा, 484 महिलाओं को मिलेगा आवास
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार ने शहर में कामकाजी और जरूरतमंद महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाया है। मोहाली में करीब 600 महिलाओं की क्षमता वाले दो वर्किंग वुमन हॉस्टल विकसित किए जा रहे हैं। इनमें से एक हॉस्टल का निर्माण सेक्टर-79 में पहले से जारी है, जबकि दूसरे और बड़े हॉस्टल परियोजना का शुभारंभ शुक्रवार को सेक्टर-66 में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने किया।
इन परियोजनाओं के पूरा होने से नौकरीपेशा महिलाओं, छात्राओं और अन्य जरूरतमंद महिलाओं को आधुनिक एवं सुरक्षित आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी। मंत्री ने बताया कि सेक्टर-66 में पांच एकड़ जमीन पर करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से एक वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाया जाएगा। तीन टावरों वाले इस प्रोजेक्ट में 484 महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी। ग्राउंड प्लस सात मंजिला यह हॉस्टल वर्ष 2027 तक तैयार होने की संभावना है। मोहाली की बढ़ती आबादी और रोजगार के अवसरों को देखते हुए सुरक्षित आवास की आवश्यकता थी। सरकार ने इस जरूरत को देखते हुए वर्किंग वूमेन हॉस्टल परियोजना को मंजूरी दी है। पंजाब में कुल पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाए जा रहे हैं, जिनमें मोहाली का यह प्रोजेक्ट भी शामिल है।
हॉस्टल में नौकरीपेशा और कम आय वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर आवास मिलेगा। सरकार की योजना यहां न्यूनतम शुल्क पर आवास उपलब्ध कराने की है। हालांकि, शुल्क और अन्य नियम एवं शर्तों पर अंतिम निर्णय अभी बाकी है। हॉस्टल में सुरक्षा, स्वच्छता, सामुदायिक सुविधाओं और आधुनिक बुनियादी ढांचे पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
सेक्टर 79 में भी हॉस्टल
विभाग ने सेक्टर-79 में 108 महिलाओं के लिए भी हॉस्टल बनाया जा रहा है। मार्च 2026 तक इसका 20 फीसदी काम पूरा हो चुका है। करीब एक एकड़ में 12 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा यह हॉस्टल ग्राउंड प्लस तीन मंजिला है। परियोजना के पूरा होने के बाद कामकाजी महिलाओं और अन्य जरूरतमंद महिलाओं को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी।