फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   meeting, house meeting, nagar nigam house meeting, mohali nagar nigam house meeting, mohali

मोहाली नगर निगम की हाउस मीटिंग, कई मुद्दों पर होगा हंगामा

Tue, 02 Aug 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Tue, 02 Aug 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
meeting, house meeting, nagar nigam house meeting, mohali nagar nigam house meeting, mohali
मोहाली म्युनिसिपल कारपोरेशन की मीटिंग - फोटो : amar ujala
मोहाली नगर निगम की मंगलवार को होने वाली हाउस मीटिंग हंगामेदार रहने के आसार है। सत्ताधारी दल को विपक्ष कई मुद्दों पर घेरने को तैयार है। इसके लिए दोनों दलों ने प्लानिंग पहले से कर रखी है। वहीं, इस बार होने वाली मीटिंग कई कारणों से खास है। क्योंकि मेयर के अकाली दल में जाने के कयास हैं तो दूसरी तरफ डिप्टी मेयर व कमिश्नर के बीच हुए विवाद के बाद यह पहली मीटिंग है। इसमें कमिश्नर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी है। हालांकि, अकाली-बीजेपी ने पहले साफ कर दिया है कि वह निगम कमिश्नर के साथ है। निंदा प्रस्ताव पर वह सत्ताधारी दल का साथ नहीं देंगे। क्योंकि उनका आरोप है कि काम तो सत्ताधारी दल वाले ही नहीं करने दे रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मीटिंग में इस बार जलभराव संबंधी पेक की रिपोर्ट पेश की जानी है। विपक्षी दल का आरोप है कि रिपोर्ट चार महीने से मेयर के पास पड़ी है। उस पर अभी तक चर्चा नहीं हुई है। इस दौरान मेयर विदेश दौरा भी कर आए, जबकि उस रिपोर्ट पर नजर नहीं डाली गई। वहीं, अब पूरा शहर पानी में डूब रहा है। जगह-जगह सड़क धंस रहीं हैं। इसके लिए सीधे मेयर व सत्ताधारी दल जिम्मेदार है। अब लोग सीधे पार्षद से सवाल-जवाब करते हैं। फेज-5 के बीजेपी पार्षद अरुण शर्मा व अशोक झा ने कहा कि उनके इलाके में बारिश होने पर जलभराव व सीवरेज की समस्या बहुत गंभीर है। इस बार भी बारिश में कई घरों में जलभराव हो गया था। वहीं, लगातार सीवरेज लाइन धंस रही है। लेकिन, सत्ताधारी दल इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनके वार्डों में मात्र साढे़ छह लाख रुपये का काम हुआ है। इससे पता चलता है कि सत्ताधारी दल विकास को लेकर कितना गंभीर है। वहीं, उन्होंने कहा कि अगर मीटिंग में निगम कमिश्नर के खिलाफ कोई प्रस्ताव लाया जाता है तो वह किसी भी कीमत पर सत्ताधारी दल का साथ नहीं देंगे।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि 15 जुलाई को भी हाउस की मीटिंग हुई थी। इसमें डिप्टी मेयर व कमिश्नर में रेहड़ी फड़ी के मुद्दे पर हंगामा हो गया था। इस कारण किसी भी मुद्दे पर बहस नहीं हो पाई थी। वहीं, कमिश्नर ने मीटिंग के बाद साफ कर दिया था कि आगे मेयर की अगुवाई में होने वाली मीटिंगों में हिस्सा नहीं लेंगे। उनका स्टाफ ही मीटिंग में जाएगा। उनका कहना था कि वह काम करके भी बेवजह जलील नहीं होना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर के चक्कर में रुका है शहर का विकास
चार महीने पहले 14.90 लाख रुपये से प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य करने का फैसला लिया गया था। इसके लिए प्लान तैयार किया गया था। इस दौरान करवाए जाने वाले कामों के टेंडर भी हो गए थे। सिंगल फर्मों के टेंडर आए। वे भी तीन फीसदी लेस रेट पर, जबकि इस तरह का टेंडर तीन महीने पहले 35 से 42 फीसदी लेस रेट पर ठेकेदारों ने भरा था, साथ ही काम भी पूरा किया। लेकिन अब तीन फीसदी लेस पर प्रत्येक काम के लिए एक-एक टेंडर आया है। इससे निगम अधिकारियों को संदेह हुआ कि इसमें फर्मों ने पूलिंग की है। इस कारण कमिश्नर ने दोबारा टेंडर लगाने के लिए सरकार को लिखा था। जबकि वित्त एंड अनुबंध कमेटी की मीटिंग में इस पर बहुसम्मति बनी थी। लेकिन सत्ताधारी दल के मेंबरों के दबाव में इससे सर्वसम्मति पास कर दिया गया। यदि यह टेंडर अलाट हो जाते तो निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed