फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   medical service, health service, mohali health deptt, mohali health update, mphali, health

बड़ी लापरवाहीः अनुभवी पेरामेडिकल स्टाफ की जगह स्टूडेंट देते हैं दवा

Thu, 21 Jul 2016 09:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Thu, 21 Jul 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
medical service, health service, mohali health deptt, mohali health update, mphali, health
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
सेहत विभाग पंजाब द्वारा सुविधाएं मुहैया कराने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं,लेकिन स्टाफ का टोटा अस्पतालों में साफ दिख रहा है। ज्यादातर अस्पतालों में डाक्टरों का काम निपटाते चपरासी और पैरामेडिकल स्टाफ की जगह ट्रेनिंग के लिए आने वाले स्टूडेंटों से काम लिया जा रहा है। फेज- छह का सरकारी अस्पताल इन्हीं बदतर हालातों से जूझ रहा है। इस अस्पताल में एमरजेंसी के साथ एक काउंटर बनाया गया है। जहां स्टूडेंट दवाएं देने के काम करते हैं। इनमें कई स्टूडेंट ऐसे हैं जो डाक्टरों की लिखी दवाएं पढने में सक्षम नहीं है। हालात यह है कि कई बार यहां गलती ऐसी भी होती है कि दूसरी दवाएं मरीजों को थमा दी जाती हैं। हद दो दिन पहले तब हुई जब एक डाक्टर द्वारा बाल रोगी के लिए लिखे गए सिरप की जगह गोलियां दे दी गई। बताया गया है कि ये मामला संबंधित डाक्टर के सामने आने पर स्टूडेंट को अच्छी खासी फटकार भी पड़ चुकी है। हालांकि  मरीजों का कहना है कि इस समस्या का हल सिर्फ फटकार लगाने से नहीं होगा। इसके लिए सेहत विभाग को अनुभवी स्टाफ को नियुक्त करने की जरुरत है। समाजसेवी अतुल शर्मा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है,क्योंकि ऐसी लापरवाही और गलती से संबंधित मरीज तक दूसरी दवा पहुंचना उसके लिए घातक हो सकता है।  उन्होंने सेहत विभाग से मांग की है कि यदि जिन भी कारणों से स्टूडेंट से काम लेना है,तो भले लिया जाए,लेकिन इनके साथ एक अनुभवी स्टाफ की ड्यूटी जरुर होनी चाहिए। उधर सिविल सर्जन डा.रंजीत गुरु को जब इस मामले की जानकारी दी गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर ऐेसी लापरवाही हो रही है तो कार्रवाई आवश्य होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed