फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Medals given to the winners in the final match of the shooting championship

Mohali News: शूटिंग चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में विजेताओं को दिए मेडल

Sun, 19 Jan 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Medals given to the winners in the final match of the shooting championship
मोहाली। सरकारी शूटिंग रेंज फेस-6 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप के फाइनल में विजेताओं को मेडल दिए गए। 50 मीटर फ्री पिस्टल पुरुष शूटिंग चैंपियनशिप में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के शूटर अर्जुन सिंह चीमा ने 561 का स्कोर बनाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके साथ ही पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के शूटर सर्बजोत सिंह ने 560 का स्कोर बनाकर सिल्वर मेडल जीता। वहीं, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के शूटर कमलजीत सिंह ने 554 का स्कोर बनाकर ब्राउंज मेडल हासिल किया। 50 मीटर फ्री पिस्टल में टीम प्रतियोगिता में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के शूटर अर्जुन सिंह चीमा, शूटर कमलजीत सिंह, शूटर राज कंवर संधू ने मिलकर टीम के लिए गोल्ड मेडल जीता। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के शूटर सर्बजोत सिंह और आदित्य मालरा मानव सिंह ने टीम के लिए सिल्वर मेडल जीता। यू आर यू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के शूटर अमित शर्मा, शूटर उमेश चौधरी, शूटर आर्यन कुमार ने ब्रांज मेडल टीम के लिए जीता।
विज्ञापन

इसके साथ ही 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष इन डिवाइडल प्रतियोगिता में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के शूटर उदयवीर सिद्धू ने गोल्ड तो शूटर विजयवीर सिद्धू ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के शूटर राजकमल सिद्धू ने ब्रांज मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

25 मीटर रेंज में इन्होंने जीते मेडल
इसके साथ ही 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष टीम प्रतियोगिता में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के शूटर उदयवीर सिद्धू, शूटर विजय वीर सिद्धू व शूटर अभिमन्यु यादव ने टीम के लिए गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली के शूटर हर्ष गुप्ता, शूटर अगन्य कौशिक, व शूटर करन चौहान ने टीम के लिए सिल्वर मेडल जीत लिया। वहीं केएलईफ डेमिड टू बि यूनिवर्सिटी के शूटर मुकेश नीलावली, नागा सांई तरुण पी, व अनिष्क मुरलीधर नायडू ने टीम के लिए ब्रांज मेडल मेडल हासिल किया। एयर राइफल मिक्स टीम महिला व पुरुष प्रतियोगिता में शूटर वीर नरमद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी के शूटर पंचाल धूवी आशीष और माओरादिया स्मित रमेश भाई ने टीम के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया इसके साथ ही निवर सिटी आफ मद्रास चेन्नई के शूटर नर्मदा नितिन, कार्तिक साबरी राज ने टीम के लिए सिल्वर मेडल जीत लिया। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की शूटर दिशा धनखड़ व सूर्य प्रताप सिंह बनास्थटू ने टीम के लिए ब्रांज मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed