फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mayor visited Sector-69 to solve its problems and gave instructions

Mohali News: सेक्टर-69 की समस्याओं के हल के लिए मेयर ने किया दौरा, दिए निर्देश

Fri, 13 Jun 2025 12:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mayor visited Sector-69 to solve its problems and gave instructions
मोहाली। सेक्टर-69 के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मेयर जीती सिद्धू ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर के लोगों के साथ मुलाकात की और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मेयर ने क्षेत्र में सीवरेज समस्या के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बरसाती पानी की निकासी के लिए सड़कें और गलियां बनाने, पशुओं व कुत्तों की समस्या के साथ सामान्य पार्क विकसित करने के भी निर्देश दिए। मेयर ने बताया कि क्षेत्र की सड़कों की प्रीमिक्सिंग के लिए करीब 91 लाख रुपये का बजट पास कर दिया गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद सेक्टर-69 की सड़कों को प्रीमिक्स करने के बाद उनकी सूरत बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि सेक्टर-69 के निवासियों को जहां भी विकास कार्य की आवश्यकता होगी, वहां विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस मौके पर हरचरण सिंह ग्रेवाल, कुलवंत सिंह संधू, निशान सिंह, लाभ सिंह बराड़, मास्टर इंद्रजीत सिंह, मुख्तियार सिंह, गुरमीत सिंह, दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed