फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Masked unknown weapons arrived near the school

अध्यापकों की मुस्तैदी से टली वारदात!

Sat, 13 Aug 2022 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Masked unknown weapons arrived near the school
खरड़। कुराली में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर अध्यापकों की मुस्तैदी के चलते एक बड़ी वारदात होने से टल गई। कुछ नकाबपोश लोग हथियारों के साथ स्कूल के नजदीक पहुंच गए। जिससे वहां लोगों में दहशत फैल गई। यह मामला स्कूल में परीक्षा के दौरान सामने आया तो अध्यापकों ने तुरंत खरड़ पुलिस को सूचित किया। अध्यापकों ने बच्चों को सुरक्षित स्कूल से बाहर निकाल कर घर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

दरअसल, स्कूल के नजदीक एक ढाबे में कुछ हथियारबंद लोग अपना चेहरा कपड़े से ढके बैठे थे। इन लोगों को देखकर एक ऑटो चालक ने वहां स्कूल की टीचर को सूचित किया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। अध्यापिका ने सूझबूझ के साथ अन्य अध्यापकों को वहां बुला लिया। इस मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस अवसर पर गांव घटौर के सरपंच रणजीत सिंह ने बताया कि आसपास के गांवों के युवक अपने अन्य साथियों को यहां बुला लेते हैं और लड़ाई झगड़ा करते हैं। उन्होंने पुलिस से इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि कोई भी व्यक्ति वहां का माहौल खराब न कर सके। खरड़ सदर पुलिस के एसएचओ इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed