फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Masked men came in three vehicles, beat two with sticks with the intention of taking over the shop, condition critical

Mohali News: तीन गाड़ियों में आ धमके नकाबपोश, दुकान पर कब्जा लेने की नियत से दो को डंडों से पीटा, हालत गंभीर

Mon, 25 Nov 2024 07:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
Masked men came in three vehicles, beat two with sticks with the intention of taking over the shop, condition critical
मोहाली। गांव लखनौर में दुकान पर कब्जा लेने की नीयत से आए कुछ नकाबपोशों ने दो युवकों पर डंडे और लोहे के सुए से हमला कर दिया। उनके सिर पर वार किए गए और जेब से नकदी भी निकाल ली। युवकों के शोर मचाने पर जब लोग इकट्ठा होने लगे तो हमलावर उन्हें धमकी देकर फरार हो गए कि अगर उन्होंने दुकान खाली न की तो जान से मार देंगे। हमलावर कारों में आए थे और दुकान की तोड़फोड़ भी कर गए। इस मामले में सेक्टर-78 निवासी दीपक सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। हमलावरों में से दो की पहचान हरदीप सिंह व चरनदीप सिंह निवासी सोहाना के रूप में हुई है जबकि बाकी अज्ञात बताए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126 (2), 351(2), 191 (3) और 190 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले दीपक सिंह ने बताया कि गांव लखनौर में उसके दोस्त हरप्रीत सिंह की दुकान है। वह रोजाना की तरह उसकी दुकान पर बैठा था। रात करीब 8 बजे तीन गाड़ियों (स्कार्पियों, इनोवा और वरना) में कुछ लोग उनकी दुकान पर आए। उन्होंने मुंह पर रूमाल बांधे हुए थे। उनके हाथों में रॉड व डंडे थे। सभी एकदम दुकान में दाखिल हुए और उसके दोस्त हरप्रीत सिंह व उसका मोबाइल छीन लिया। वह हरप्रीत से हाथापाई करने लगे। हमलावरों में एक चरनदीप था जिसके हाथ में लोहे का सुआ था। उसने सुए से हरप्रीत वार किया जो उसके हाथ पर लगा। दूसरे युवकों ने हरप्रीत पर रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

3500 रुपये भी निकाल लिए
जब वह बचाव करने आया तो हमलावरों ने उस पर डंडों से वार किया और उसे जमीन पर गिरा दिया। उन्होंने जेब से 3500 रुपये निकाल लिए। बाद में उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर ये लोग भाग गए। हरप्रीत ने बताया कि रंजिश यह है कि यह दुकान शीनू विंगरा की है जिसके पति की मौत हो चुकी है। हमलावर दुकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी नियत से उन्होंने दुकान में घुसकर तोडफ़ोड़ की और उनसे मारपीट कर कैश भी लूटकर ले गए। हमलावर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ गए। लोगों ने दोनों को सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है। बाद में पुलिस ने आकर उनके बयान दर्ज किए और आरोपियों पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed