फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Maruti collides with a standing truck, one injured

खड़े ट्रक से मारुति टकराई, एक घायल

Fri, 21 Feb 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Maruti collides with a standing truck, one injured
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर बीती रात खड़े ट्रक से मारुति कार की टक्कर हो गई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि कार में अन्य दो सवार बाल-बाल बच गए। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया वहीं, क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ करवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कैथल से एक कार में सवार होकर तीन व्यक्ति चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। जब वह हाईवे पर स्थित गांव जवाहरपुर के पास पहुंचे तो सेठी ढाबे के नजदीक सड़क के किनारे खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। कार ट्रक के नीचे घुस गई जिसको काफी मुश्किल से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे एएसआई मेवा सिंह ने बताया कि कार सवारों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed