फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Marrying at a young age is a crime, Mohali police informed people

Mohali News: कम उम्र में शादी कराना है अपराध, मोहाली पुलिस ने दी लोगों को जानकारी

Sun, 29 Jun 2025 12:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Marrying at a young age is a crime, Mohali police informed people
मोहाली। बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। फेज-7 के गुरु नानक अमर कॉलोनी सेक्टर-57 में सांझ केंद्र सब-डिवीजन नंबर-1 की तरफ से एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें इलाके के लोगों को कम उम्र में शादी न करने और इससे जुड़ी कानूनी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई। सेमिनार की अगुवाई कर रहे एएसआई रणबीर सिंह ने कहा कि 18 साल से कम उम्र की लड़की और 21 साल से कम उम्र के लड़के की शादी भारतीय कानून के तहत अपराध है।
विज्ञापन

अगर कोई ऐसा करता है या उसमें सहयोग करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने लोगों को उदाहरणों के साथ समझाया कि कम उम्र में विवाह न सिर्फ बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे उनका मानसिक विकास भी प्रभावित होता है। इस मौके पर फेज-1 थाने से पुलिसकर्मी साहिल सैनी और कमेटी सदस्य आरपी वालिया भी मौजूद रहे। दोनों ने लोगों से अपील की कि यदि उनके आसपास इस तरह का कोई मामला सामने आता है, तो वे तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed