फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Married woman found hanging, family alleges murder

Mohali News: विवाहिता फंदे पर लटकी मिली, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 16 Mar 2025 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging, family alleges murder
अपने पति के सा​थ प्रियंका। संवाद 
मोहाली। सेक्टर-69 में एक नवविवाहिता का शव घर में ही फंदे से लटका मिला। इस मामले में महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है। फेज-8 पुलिस ने मृतका के पिता सुरिंदर के बयान और जांच के आधार पर मृतका के पति आकाश और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज कर लिया है। सुरिंदर का आरोप है कि प्रियंका का पति आकाश और ससुराल पक्ष के अन्य लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। इस कारण उसने परेशान होकर आत्महत्या की।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुरिंदर ने बताया कि प्रियंका उसकी सबसे बड़ी बेटी थी। उसने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की थी। वर्ष 2023 में प्रियंका की शादी कैथल निवासी आकाश से हुई थी। शादी के बाद वे आठ माह मधुबन करनाल में ठीक से रहे। आकाश की मां बबली हरियाणा पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात है। इसके बाद वे 2024 में मोहाली आ गए। प्रियंका यहां एक निजी अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती थी। वह सेक्टर-69 में रेंट पर रहती थी, जबकि आकाश कोई कामकाज नहीं करता था। इस वजह से वह प्रियंका के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन

उसने प्रियंका पर दबाव बनाकर उसकी सैलरी पर लोन ले रखा था। उसकी किस्त प्रियंका ही देती थी। आरोप है कि आकाश और उसकी मां बबली कहते थे कि आकाश को विदेश भेजना है। इसके लिए उन्होंने उन्हें 12 लाख रुपये तक दिए थे। 13 मार्च की रात करीब 10 बजे सुरिंदर के भांजे अजय ने उन्हें कॉल कर बताया कि प्रियंका ने घर के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ है। इसके बाद अगले दिन वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जब मोहाली पहुंचे तो पता चला कि उनकी बेटी ने कमरे में फंदा लगा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका शव फेज-6 अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। इस बारे में फेज-8 थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका प्रियंका के परिजनों के बयान पर उसके पति आकाश और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed