{"_id":"606781488ebc3ece7a783a45","slug":"markets-and-roads-of-two-sectors-will-improve-by-six-million-mohali-news-pkl4091018163","type":"story","status":"publish","title_hn":"साठ लाख से सुधरेंगे दो सेक्टरों के बाजार और सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साठ लाख से सुधरेंगे दो सेक्टरों के बाजार और सड़कें
विज्ञापन
विकास कार्यों की शुरुआत करते सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू।
- फोटो : MOHALI
मोहाली। सेक्टर-70 और 71 के बाजार और सड़कों को सुधारने की दिशा में नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है।
इस काम पर करीब 60 लाख रुपये की लागत आएगी। ये बातें शुक्रवार को विधायक एवं सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहीं। वह बाजारों और सड़कों के काम का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे थे।
सेहतमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से लोगों की काफी पुरानी मांग पूरी हुई है। मोहाली में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके अलावा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।
सिद्धू ने लोगों से अपील की है कोरोना से बचाव संबंधी नियमों का पालन करें। सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए जो पाबंदियां लगाई हैं, वह लोगों के लिए जरूरी हैं। इस मौके पर मंत्री के राजनीतिक सलाहकार व मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन हरकेश चंद शर्मा, निगम कमिश्नर कमल गर्ग, पार्षद कुलजीत सिंह बेदी, प्रमोद मिश्रा, गुरदेव सिंह चौहान, मुख्य अभियंता मुकेश गर्ग, एक्सईएन एनएस दालम, अवनीत कौर, नीलम महिमी, पवन कुमार व विरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।