फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Many people entered house of High Court lawyer in sunny enclave of Kharar and took his brother hostage

Mohali: हाईकोर्ट के वकील के घर में घुसे 10 हमलावर, भाई को बंधक बना घर में की तोड़फोड़

Sun, 26 Mar 2023 04:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 26 Mar 2023 04:49 PM IST
सार

शिकायतकर्ता तेजिंदर सिंह वासी सन्नी एनक्लेव ने बताया कि उनका कोठी को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इस संबंध में 22 मार्च को वह थाने में गए थे। पीछे से करीब 12:45 बजे एक फॉर्च्यूनर और इनोवा में 10 लोग आए।

विज्ञापन
Many people entered house of High Court lawyer in sunny enclave of Kharar and took his brother hostage
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

खरड़ के सन्नी एनक्लेव में हाईकोर्ट के एक वकील के घर में घुसकर 10 लोगों ने उनके भाई को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने घर में सामान की तोड़फोड़ की। इस संबंधी थाना सिटी खरड़ की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता तेजिंदर सिंह वासी सन्नी एनक्लेव ने बताया कि उनका कोठी को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इस संबंध में 22 मार्च को वह थाने में गए थे। पीछे से करीब 12:45 बजे एक फॉर्च्यूनर और इनोवा में 10 लोग आए। उन्होंने घर में घुसकर उनके भाई निरपिंदर को गले पर चाकू रखकर बंधक बना लिया। उनके पास तेजधार हथियारों के अलावा पिस्तौल भी थी। उन्होंने घर में तोड़फोड़ की और सारे घर का सामान इधर-उधर कर दिया। इसके बाद वे जान से मारने की धमकियां देते हुए कैमरे तोड़कर फरार हो गए। सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। जब वह थाने से घर पहुंचे और उन्हें घटना का पता चला तो उन्होंने इस संबंधी पुलिस में शिकायत दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Amritpal Singh: बलजीत कौर का पुलिस के सामने सनसनीखेज खुलासा, घर पर एक बैग छोड़ गया था अमृतपाल, उसमें...
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
शिकायतकर्ता तेजिंदर सिंह ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब लोग घरों में भी सुरक्षित नहीं है। दिन में ही लोग घर में घुसकर मारपीट करने लगे हैं। पुलिस को इलाके में दिन में गश्त बढ़ानी चाहिए ताकि लोग घरों में सुरक्षित रह सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed