फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Many Mohali leaders missing in Singla's first meeting

Mohali News: सिंगला की पहली बैठक में गायब मोहाली के कई नेता

Fri, 03 May 2024 05:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Many Mohali leaders missing in Singla's first meeting
मोहाली। लोकसभा चुनाव में श्री आनंदपुर साहिब से उतरे लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला अपना चुनाव अभियान मोहाली से शुरू करने तो पहुंचे पर मीटिंग से कई नेता और कार्यकर्ता आए ही नहीं। विजय इंदर सिंगला की मीटिंग का यह जिम्मा उठाया था पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने। जिन्होंने पार्षदों, कार्यकर्ताओं और नेताओं की यह खास मीटिंग बुलाई गई थी। इस दौरान कांग्रेस के कई करीबी पार्षदों के साथ कई नेता, सरपंच गैर हाजिर रहे। पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा बुलाई गई इस बैठक में कई कांग्रेसी पार्षद जिसमें पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर रिश्व जैन, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, नरपिंदर रंगी समेत कई पार्षद और नेता नदारद रहे। इनके अलावा एनएसयूआई के प्रदेश प्रधान इशरप्रीत सिंह, यूथ कांग्रेस मोहाली के प्रधान शुभ सेखों, अमरजीत सिंह पहलवान अध्यक्ष जिला पंचायती राज संगठन समेत कई अन्य प्रमुख चेहरे भी मीटिंग में नहीं दिखे। दूसरी और वीरवार को सुबह पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के लुधियाना जाते समय स्वागत करने पहुंचे पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू के साथ जो कांग्रेसी नेता आए थे वह भी मीटिंग में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


सिद्धू बोले- हाईकमान का है फैसला
पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू और मेयर जीती सिद्धू की अगुवाई में फेज-1 में चुनाव को लेकर आयोजित इस मीटिंग में मोहाली निर्वाचन क्षेत्र के गांवों के पंच सरपंच ब्लॉक समिति, जिला परिषद सदस्य, मोहाली नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल और कांग्रेस पार्षद, विभिन्न सामाजिक सेवा संगठनों के नेता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस मौके पर बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि वह खुद लोकसभा टिकट के दावेदार थे। उन्होंने कहा कि विजय इंदर सिंगला उनके साथ मंत्री रह चुके हैं और पार्टी हाईकमान ने उन्हें यह टिकट दी है, इसलिए सभी का कर्तव्य है कि सिंगला को भारी मतों और कांग्रेस से जिताकर लोकसभा में भेजें। श्री आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने कहा कि सिद्धू परिवार उनका अपना परिवार है और बलबीर सिंह सिद्धू उनके बड़े भाई हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद एक मेहनती नेता हैं और जब संगरूर में लोगों ने उन्हें सांसद बनाकर उन पर भरोसा जताया तो उन्होंने भी संगरूर हलके के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed