फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Man dies after being hit by truck

Mohali News: ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Tue, 25 Mar 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by truck
मोहाली। फेज-1 थाने के अंतर्गत एक ट्रक की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंदीप मसीह निवासी गांव शाहीमाजरा के रूप में हुई है। फेज-1 पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी मंजीत कौर के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस चालक की पहचान के लिए घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि लापरवाह ट्रक चालक का पता लग सके। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। मंदीप कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मूल रूप से बटाला जिला गुरदासपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने सूचना दी कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। वह अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed