{"_id":"68cd88410bd92d019a0fcd83","slug":"man-arrested-for-killing-father-for-rs-5000-mohali-news-c-86-1-spkl1010-101983-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पांच हजार के लिए पिता की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पांच हजार के लिए पिता की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 19 Sep 2025 10:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगढ़ साहिब। गांव पत्तों में मात्र पांच हजार रुपये न देने पर पिता की हत्या करने के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बेटे ने अपने जन्मदिन पर पिता से 5 हजार रुपये मांगे थे लेकिन पिता ने उसे एक हजार रुपये दिए थे। गुस्साए बेट ने पिता की कैंची मार कर हत्या कर दी थी। फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ उसकी मां के बयान पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान गांव पत्तों निवासी परमजीत सिंह के तौर पर हुई थी।
थाना बड़ाली आला सिंह के प्रभारी हरकीरत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी रंजीत कौर ने बताया कि उसका बेटा हर्षप्रीत सिंह विदेश में है। छोटा बेटा वरिंदर प्रीत सिंह घर में पशुओं की देखभाल करता है। 17 सितंबर को वरिंदर का जन्मदिन था। उसने रात को लगभग 9 बजे अपने पिता से अपना जन्मदिन मनाने को लेकर पांच हजार रुपये की मांग की। उसके पिता उसे एक हजार रुपए दे रहे थे लेकिन वरिंदर पांच हजार लेने जिद पर अड़ा रहा। इसके बाद वरिंदर ने कैंची से परमजीत सिंह के सीने और पेट में वार कर दिया। वरिंदर सिंह मौके से भाग निकला था। रंजीत कौर ने बताया कि उसने पति को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वरिंदर सिंह खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज किया। डीएसपी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि हत्या में इस्तेमाल कैंची बरामद की जा सके।