{"_id":"69f513d7e1e6ced9b301a03d","slug":"main-operator-of-foreign-gangsters-arrested-from-derabassi-pistol-also-recovered-mohali-news-c-71-1-mli1010-141976-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेराबस्सी से विदेशी गैंगस्टरों का मुख्य ऑपरेटर गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेराबस्सी से विदेशी गैंगस्टरों का मुख्य ऑपरेटर गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद
विज्ञापन
डेराबस्सी। पुलिस ने एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के साथ संयुक्त ऑपरेशन में विदेश-आधारित गैंगस्टरों के एक मुख्य ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक .32 कैलिबर पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं।
यह गिरफ्तारी 18 अप्रैल को मोहाली पुलिस और एजीटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन के बाद हुई है। इसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो विदेशी पिस्तौल बरामद किए गए थे। उस कार्रवाई में एक गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया था। ट्राईसिटी में कई टारगेट दिए गए थे एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हांस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजय, निवासी मौली जागरां (चंडीगढ़), अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहा था। उसे ट्राईसिटी क्षेत्र में कई टारगेट सौंपे गए थे। पुलिस की कार्रवाई से संभावित गंभीर आपराधिक वारदातों को टाल दिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अजय ने पहले गिरफ्तार किए आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराए थे और उन्हें लॉजिस्टिक सपोर्ट भी दिया था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। एसपी (देहात) मनप्रीत सिंह और एसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ की निगरानी में, एसएचओ डेराबस्सी इंस्पेक्टर सुमित मोर और इंस्पेक्टर पुष्पिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को घग्गर पुल मुबारकपुर (डेराबस्सी) से गिरफ्तार किया।