फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute for Girls gets state-of-the-art hostel

Mohali News: माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स को मिला अत्याधुनिक हॉस्टल

Sat, 22 Nov 2025 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute for Girls gets state-of-the-art hostel
मोहाली। पंजाब सरकार ने राज्य की लड़कियों को भारतीय सशस्त्र सेनाओं में अधिक से अधिक शामिल करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को सेक्टर-66 स्थित माई भागो आर्म्ड फोर्सेज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स में एनडीए प्रैपरेटरी विंग के लिए समर्पित अत्याधुनिक हॉस्टल का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

यह हॉस्टल भारतीय सेना के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के नाम पर बनाया गया है। उनका जन्म अमृतसर में हुआ था। 2.46 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस रिहायशी ब्लॉक में लगभग 40 महिला कैडेट्स के लिए साइबर लैब, इंडोर शूटिंग रेंज और आधुनिक फिटनेस हब जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार लड़कियों को देश सेवा के लिए सशक्त और प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग दे रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर मंत्री ने उन महिला कैडेट्स को सम्मानित किया, जिन्होंने एनडीए परीक्षा व एसएसबी इंटरव्यू में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इनमें कैडेट सहजलदीप कौर ने पूरे देश में लड़कों और लड़कियों में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर इतिहास रचा है। इस मौके पर प्रमुख सचिव अलकनंदा दयाल, निदेशक अमृत सिंह, मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू (सेवानिवृत्त) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed