फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mahashivratri today: Shivalayas will echo with the cheers of Bhole, temples decorated with flowers and digital lights

महाशिवरात्रि आज : भोले के जयकारों से गूंजेंगे शिवालय, फूलों- डिजिटल लाइटों से सजे मंदिर

Wed, 26 Feb 2025 12:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri today: Shivalayas will echo with the cheers of Bhole, temples decorated with flowers and digital lights
लड़ियों से सजा मंदिर। संवाद 
मोहाली। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर शहर के मंदिरों को डिजिटल लाइटों और फूलों से सजाया गया है। मंदिरों में भजन-कीर्तन और भाेले की महिमा का गुणगान शुरू हो गया है। बुधवार सुबह चार बजे से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। दिनभर भोले के जयकारों से शिवालय और मंदिर गुंजायमान रहेंगे। मंदिर कमेटियों ने लंगर और प्रसाद वितरण के व्यापक इंतजाम कर रखे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर- 66 में स्थित शिव शक्ति मंदिर के प्रेसिडेंट गोपाल सिंह ने बताया कि मंदिर के अंदर शिव दरबार को फूलों से सजाया गया है। मंदिर में रात आठ से 12 बजे तक शिव की महिमा का गुणगान किया जाएगा। उसके बाद अगले दिन बुधवार को सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। साढ़े चार बजे शिवजी का अभिषेक करने के बाद दूध का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद मंदिर में दूध का लंगर शुरु हो जाएगा। शिवजी की चार पहर की पूजा की जाएगी जो सुबह पांच बजे से शुरु होकर रात को डेढ़ बजे तक होगी और वीरवार को सुबह चार बजे हवन किया जाएगा।
विज्ञापन


सेक्टर-79 में स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर सभा कमेटी के प्रेसिडेंट प्रेम सागर गुप्ता ने बताया कि शिव मंदिर के अंदर शिव जी और पार्वती के लिए मार्बल का मंदिर तैयार किया गया है। इस मंदिर में भगवान शिव और पार्वती विराजमान होंगे। सुबह चार बजे से शिव जी की पूजा शुरू होगी। इसके बाद सुबह छह बजे से दूध और बादाम मिक्स दूध का लंगर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेज- 9 में स्थित श्री शिव मंदिर कमेटी के प्रेसिडेंट संजीव कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि के लिए तैयारियों पूरी हो चुकी हैं। मंदिर को गुलाब और गेंदे के फूलों से सजाया गया है। मंदिर परिसर से पांच बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह दस बजे मंदिर में शिव की महिमा का लाइव गुणगान होगा। रात को 8.30 से 12 बजे तक चार पहर की पूजा होगी।


सेक्टर- 69 में स्थित शिव प्राचीन मंदिर कमेटी की प्रेसिडेंट निर्मला कुमारी ने बताया कि मंगलवार से ही शिव जी के भजन कीर्तन किए जा रहे हैं और शिव जी की सुबह चार बजे से ही पूजा की जाएगी। इसके बाद मंदिर में सारा दिन लंगर चलेगा। जिसमें श्रद्धालुओं को दूध और फलों का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed