{"_id":"68c9be243d43fc3c98099c5a","slug":"mahabharata-on-ramlila-mohali-news-c-71-1-mli1010-133520-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला पर महाभारत: राम-रावण के किरदार महिलाओं के निभाने का विरोध, चंडीगढ़ से सटे जीरकपुर में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला पर महाभारत: राम-रावण के किरदार महिलाओं के निभाने का विरोध, चंडीगढ़ से सटे जीरकपुर में बवाल
Wed, 17 Sep 2025 01:14 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:14 AM IST
सार
चंडीगढ़ से सटे जीरकपुर में महिलाओं द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान और परशुराम का किरदार भी महिलाएं ही निभा रही हैं। हिंदू संगठन इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
जीरकपुर में हिंदू संगठनों से बात करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीरकपुर के ढकोली-पीरमुछल्ला क्षेत्र की महिलाओं की रामलीला के विरोध में महाभारत शुरू हो गई है। मंगलवार को दूसरे दिन भी हिंदू संगठन के नेताओं ने विरोध प्रकट किया।
पटियाला चौक पर भारतीय हिंदू सेना (दत्ता), शिव सेना शिंदे, वाल्मीकि समाज डेराबस्सी और संयुक्त रामलीला मंडल चंडीगढ़ के लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने महिलाओं की रामलीला कमेटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बार महिलाओं की रामलीला जीरकपुर की जगह पंचकूला में करवाई जा रही है।
रोष प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि रामलीला के किरदार ना बदले गए तो दो दिन बाद पंचकूला-जीरकपुर हाईवे जाम कर दिया जाएगा। रोहित शर्मा, नरिंदर गोयल, विजय दत्ता, दीपांशु शूद और अन्य सदस्यों ने बताया कि भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान और परशुराम का किरदार किसी भी महिला को नहीं करने दिया जाएगा। भले ही इसके लिए उन्हें सड़कों पर उतरकर अपनी जान ही क्यों न देनी पड़ी। उन्होंने बताया की पिछले साल भी विरोध किया गया था, लेकिन वह किरदार बदलने का वादा करके धोखा दे गए थे। इस बार वह बिलकुल भी सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंचकूला में भाजपा की सरकार है। वह कैसे उन्हें इसकी अनुमति दे सकती है। उन्होंने कहा कि रामलीला में जो भी अतिथि आएंगे उनका हमारे संगठनों द्वारा विरोध किया जाएगा। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया और दो दिन इंतजार करने का आश्वासन दिया।