फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Lt. navjot singh, indian army, shiwalik school, mohali student, mohali

भारतीय फौज में लेफ्टिनेंट बना शिवालिक स्कूल का स्टूडेंट नवजोत

Fri, 24 Jun 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मोहाली
ब्यूरो,अमर उजाला/मोहाली Updated Fri, 24 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Lt. navjot singh, indian army, shiwalik school, mohali student, mohali
लेफ्टिनेंट नवजोत - फोटो : अमर उजाला
बचपन से ही देशभक्ति की भावना रखने वाले नवजोत सिंह ने भारतीय फौज में बतौर लेफ्टिनेंट ज्वाइन कर शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने फेज-6 स्थित शिवालिक स्कूल से पढ़ाई की है। वह जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव सरकपड़ा के रहने वाले हैं। उनके सेना में सेलेक्ट होने से गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


गांव सरकपड़ा के करनैल सिंह के पोते नवजोत शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज थे। उन्होंने जहां 10वीं में सीबीएसई की परीक्षा में 93.2 फीसदी अंक हासिल किए थे। वहीं, 12वीं नॉन मेडिकल ग्रुप में उन्होंने 83 फीसदी अंक हासिल किए थे। इसके बाद उनका चयन आफिसर ट्रेनिंग एकेडमी के लिए हुआ।
विज्ञापन


एक साल से मिलिट्री ट्रेनिंग करने के बाद सीएमई पुणे से बीटेक की डिग्री हासिल की। वही, 11 जून को आफिसर ट्रेनिंग एकेडमी गया (बिहार) से लेफ्टिनेंट का कमीशन हासिल किया। वह फतेहगढ़ साहिब के गांव के एक मात्र युवक हैं, जो इस पद तक पहुंचे हैं। वहीं, उनकी पासिंग आउट परेड में माता-पिता व कई रिश्तेदार शामिल हुए। उन्होंने नवजोत को स्टार लगाया। जिक्रयोग है कि स्कूल से भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कैप्टन राजपाल सिंह समेत कई खिलाड़ी निकल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed