फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Loved listening to the radio, so the family gave it in dowry

रेडियो सुनना पसंद था, इसलिए परिजनों ने दहेज में दिया

Sun, 13 Feb 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Loved listening to the radio, so the family gave it in dowry
नयागांव। रेडियो का जमाना बेशक पुराना हो गया है, लेकिन आज भी ऐसे लोग हैं जो रेडियो पर खबरें व गाना सुनने के बिना न ही सो पाते हैं और न ही खाना खा पाते हैं। अब रेडियो की जगह बेशक टीवी ने ले ली है, लेकिन रेडियो सुनने वाले लोगों की आज भी पहली पसंद वही है।
विज्ञापन

नयागांव निवासी बुुजुर्ग प्रेमलता का कहना है कि बचपन में रेडियो पर लता मंगेशकर के ऐसे सुरीले गाने आते थे, जिनको चाह कर भी नहीं छोड़ा जा सकता था। तब से रेडियो सुनने का ऐसा शौक लगा कि आज भी रेडियो सुने बिना नींद ही नहीं आती है। शिक्षा विभाग में सेंटर हेड टीचर के पद से सेवानिवृत्त हुई प्रेमलता का कहना है कि नौकरी के समय भी उनका रेडियो से प्यार था।
विज्ञापन

जब वह नौकरी से सेवानिवृत्त हुई थीं तो साथी कर्मचारियों ने उन्हें रेडियो ही गिफ्ट दिया था। यहां तक की रेडियो के शौक को देखते हुए माता-पिता ने भी दहेज में एक रेडियो दिया था। वृद्धावस्था में प्रेमलता अब ज्यादातर काम बैठकर ही करती हैं, लेकिन रेडियो पर खबर और गाने न सुने तो उन्हें खाना हजम भी नहीं होता है। पहले 5 रुपये की तीन बैटरी डालकर गाने सुनते थे, लेकिन अभी 80 रुपये की चार बैटरी डालकर सुनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडियो न सुनने के कारण बिगड़ी तबीयत
प्रेमलता ने बताया कि उन्हें रेडियो सुनने की आदत ऐसी है कि उनका पुराना रेडियो खराब हो गया था। कई दिन रेडियो की आवाज न सुनने के कारण उन्हें बेचैनी होने लगी और उनकी तबीयत खराब हो गई। यह देखते हुए उनकी पीसीएस बेटी अनुराधा ने नया रेडियो लाकर दे दिया। अब उस नए रेडियो से पुराने गाने सुनती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed